Move to Jagran APP

मुंबई में इलाज करवा रही चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर, भाजपा अध्यक्ष सूद ने प्रेस कांफ्रेंस में दी जानकारी

चंडीगढ़ की भाजपा सांसद किरण खेर पिछले डेढ़ साल से शहर में दिखाई नहीं दी। इस बात को लेकर चंडीगढ़ कांग्रेस पार्टी के नेता लगातार भाजपा पर हमलावर हैं। कांग्रेस के आरोपों का जवाब देने के लिए भाजपा अध्यक्ष ने बुधवार को भाजपा कार्यालय कमलम में प्रेस कांफ्रेंस की।

By Ankesh KumarEdited By: Published: Wed, 31 Mar 2021 02:13 PM (IST)Updated: Wed, 31 Mar 2021 04:01 PM (IST)
मुंबई में इलाज करवा रही चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर, भाजपा अध्यक्ष सूद ने प्रेस कांफ्रेंस में दी जानकारी
सेक्टर- 33 स्थित भाजपा कार्यालय कमलम में प्रेस कांफ्रेंस करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद और अन्य भाजपा नेता।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ की भाजपा सांसद किरण खेर पिछले डेढ़ साल से शहर में दिखाई नहीं दी। इस बात को लेकर चंडीगढ़ कांग्रेस पार्टी के नेता लगातार भाजपा पर हमलावर हैं। कांग्रेस के आरोपों का जवाब देने के लिए चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष ने बुधवार को सेक्टर- 33 स्थित भाजपा कार्यालय कमलम में प्रेस कांफ्रेंस की। 

loksabha election banner

चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने सांसद किरण खेर का बचाव करते हुए कहा है कि वह इस समय मुंबई में है और हड्डियों से जुड़ी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। किरण खेर लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थी। उन्होंने कहा कि अभी उन्हें इलाज के लिए हर सप्ताह में एक दिन अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है। इस समय वह खतरे से बाहर हैं।

अरुण सूद ने यह भी कहा कि पिछले साल दिसंबर महीने में उनके हाथ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था, जिसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर मुंबई ले जाया गया। सांसद खेर बेशक शहर में नहीं आ रही लेकिन पार्टी के कार्यक्रम और लोगों की समस्याओं को लेकर वह निरंतर उनके संपर्क में है। अरुण ने यह भी विश्वास जताया कि अगले तीन से 4 माह के भीतर सांसद चंडीगढ़ में आ जाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेसी नेताओं के लिए कहा कि उन्हें सांसद किरण खेर के नाम पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। क्योंकि वह इस समय बीमार हैं और इलाज करवा रही हैं। मालूम हो कि इस समय कांग्रेस ने सांसद किरण खेर के शहर से गायब होने के मामले को राजनीतिक मुद्दा बनाया हुआ है। कांग्रेस पार्षद सतीश कैंथ ने मंगलवार को सलाहकार मनोज परिदा को पत्र लिखकर सांसद की नगर निगम से सदस्तया खारिज करने की मांग की थी। क्योंकि नियम के अनुसार अगर कोई पार्षद एवं सदस्य तीन माह तक नहीं आता तो उसकी सदस्यता खारिज हो सकती है।

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में 1 अप्रैल से होंगे यह खास बदलाव, जानिए आप पर क्या पड़ेगा असर

यह भी पढ़ें: Chandigarh Nagar Nigam Vacancy: चंडीगढ़ नगर निगम में नौकरी का सुनहरा अवसर, 172 पदों पर निकली भर्ती; यहां लें पूरी जानकारी 

चंडीगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.