Move to Jagran APP

पंजाब चुनाव के लिए चंडीगढ़ के नेताओं ने भी कसी कमर

पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए प्रमुख राजनीतिक दलों के स्थानीय नेताओं ने भी कदम कस ली है। भाजपा कांग्रेस और आप जैसे दल चुनाव प्रचार के लिए अपने नेताओं की टीमें बना रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 06:05 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 06:05 PM (IST)
पंजाब चुनाव के लिए चंडीगढ़ के नेताओं ने भी कसी कमर
पंजाब चुनाव के लिए चंडीगढ़ के नेताओं ने भी कसी कमर

राजेश ढल्ल, चंडीगढ़

loksabha election banner

पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए प्रमुख राजनीतिक दलों के स्थानीय नेताओं ने भी कदम कस ली है। भाजपा, कांग्रेस और आप जैसे दल चुनाव प्रचार के लिए अपने नेताओं की टीमें बना रहे हैं। राजनीतिक दलों के सीनियर नेता चंडीगढ़ में रहकर पंजाब चुनाव प्रचार पर नजर रखेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह चंडीगढ़ के भाजपा कार्यालय में ही रहकर पंजाब चुनाव पर नजर रखे हुए हैं।

भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद, पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। चंडीगढ़ की सीमा के साथ जीरकपुर, मोहाली और खरड़ की विधानसभा सीटें हैं। इन सीटों पर कई नेता और कार्यकर्ता ऐसे है जो प्रतिदिन सुबह प्रचार के लिए जाएंगे और शाम को वापस लौट आएंगे। इन सीटों पर जीत दिलवाने की जिम्मेदारी चंडीगढ़ के राजनीतिक दलों को दी गई है। कांग्रेस की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल भी पंजाब की कई सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। इसी तरह से आम आदमी पार्टी के नए जीते हुए पार्षद और सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा भी कई सीटों पर प्रचार के लिए जाएंगे। नगर निगम की मेयर सरबजीत कौर भी चुनाव प्रचार के लिए जाएगी। चंडीगढ़ भाजपा के भी चंद नेता ऐसे है जो कि पंजाब से चुनाव लड़ना चाहते हैं। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन के पिता बलरामजी दास टंडन पंजाब के डिप्टी सीएम भी रह चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में संजय टंडन को राजपुरा से भी टिकट दी जा रही थी। मोहाली से कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ रहे बलबीर सिद्धू के चंडीगढ़ कांग्रेस में कई नेता दोस्त है जो कि अभी से उनके प्रचार में जुट गए हैं। चंडीगढ़ कांग्रेस के उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बढ़हेड़ी सोशल मीडिया पर भी सिद्धू के लिए प्रचार कर रहे हैं।

कांग्रेस से टिकट के लिए पवन बंसल के पुत्र मनीष बरनाला सीट से हैं दावेदार

पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल के बेटे मनीष बंसल भी इस बार पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। उन्हें बरनाल सीट से दावेदार बताया जा रहा है। ऐसा होने पर पूरी चंडीगढ़ कांग्रेस मनीष बंसल को जीतवाने के लिए बरनाला जाएगी। हाल ही में हुए नगर निगम चुनाव में मनीष बंसल की शहर की राजनीति में अहम भूमिका रही है। बंसल परिवार मूल रूप से बरनाला के तपा गांव का रहने वाला है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने भी अपनी राजनीति पंजाब से शुरू की थी। वह सबसे पहले पंजाब से ही राज्यसभा सदस्य बने थे। क्या कहते हैं स्थानीय नेता

इस मामले में भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद का कहना है कि पार्टी की चंडीगढ़ इकाई को जिन सीटों पर चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी जाएगी वह अपनी पूरी टीम के साथ चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे।

वहीं कांग्रेस के चंडीगढ़ अध्यक्ष सुभाष चावला का कहना है कि पार्टी उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार के लिए शहर से कई नेता और कार्यकर्ता जाएंगे। इसके लिए सूची बनाई जा रही है।

वहीं आप के चंडीगढ़ अध्यक्ष प्रेम गर्ग का कहना है कि पंजाब में आप की सरकार बनने जा रही है। पार्टी की ओर से कई नेता चुनाव प्रचार के लिए पंजाब जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.