चंडीगढ़ बन रहा क्राइम सिटी, चोरी की दो बड़ी वारदातें अभी भी अनसॉल्व
सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में लगातार क्राइम का ग्राफ बढ़ रहा है। चंडीगढ़ की स्मार्ट पुलिस मामलों को सॉल्व करने में नाकाम साबित हो रही है। शहर के सेक्टर-49 थाना एरिया में सबसे ज्यादा आपराधिक घटनाएं हो रही हैं।
चंडीगढ़, [कुलदीप शुक्ला]। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में लगातार क्राइम का ग्राफ बढ़ रहा है। चंडीगढ़ की स्मार्ट पुलिस मामलों को सॉल्व करने में नाकाम साबित हो रही है। शहर के सेक्टर-49 थाना एरिया में सबसे ज्यादा आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। इससे पहले भी एरिया में हुई चोरी की दो बड़ी वारदातों को सॉल्व करने में पुलिस सफल नहीं हो पाई है। जिसमें डॉक्टर के घर से 10 लाख कैश और ज्वेलरी चोरी होने की वारदात और एक व्यक्ति के घर से लाखों रुपये के गहने चोरी कर भागने वाली नौकरानी को पकड़ने में पुलिस फेल साबित हुई है। वहीं, बीते बुधवार को हिमाचल पुलिस की वांटेड को दबोचने के लिए रेड ने लोगों की चिंता बढ़ा दी।
सेक्टर-49 थाना एरिया के लोगों ने एसएसपी कुलदीप चहल से गुहार लगाई है कि एरिया में पेट्रोलिंग बढ़वाने के साथ बार्डर एरिया पर भी सख्ती बढ़ाई जाए। पंजाब से सटे होने की वजह से अकसर वारदात के बाद अपराधी इस सेक्टर में छुप जाते हैं।
केस-1 अनसॉल्व
चंडीगढ़ सेक्टर 51 में रहने वाले डॉक्टर गौरव के घर से तकरीबन 10 लाख रुपये नकदी और लाखों के गहने चोरी कर आरोपित फरार हो चुके हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि 26 अप्रैल को उनकी शादी है, उसी की तैयारी में दुल्हल के लिए गहने खरीद थे और घर पर कैश भी रखा था। मंगलवार की सुबह अपने सेक्टर 46 स्थित निजी क्लीनिक में गए थे। रात को क्लीनिक बंद कर घर वापस आए वारदात की शिकायत सेक्टर-49 थाना पुलिस को दी।
केस-2 अनसॉल्व
16 मार्च 2021 को सेक्टर-49 में कम सैलरी में घर पर नौकरानी रखना राकेश टंडन को भारी पड़ गया था। नौकरी मिलने के बाद वेरिफिकेशन के नाम पर आइडी कार्ड जमा करने में टालमटोल करने वाली नौकरानी कुछ ही दिन बाद मौका पाकर फ्लैट से कैश और लाखों रुपये के गहने लेकर फरार हो गई थी। सेक्टर 49 स्थित नरवाना सोसायटी के फ्लैट में रहने वाले राकेश टंडन ने संबंधित थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। घर से आरोपित महिला 30 हजार नकदी, एक गोल्ड चेन, एक मंगलसूत्र, दो इयर रिंग और एक सोने का कड़ा चोरी कर भाग गई। पुलिस आरोपित महिला को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।