Move to Jagran APP

चंडीगढ़ सेक्टर-63 में 1.5 करोड़ में खरीदा मकान, पैसे जमा न करवाने पर 2 लाख रुपये जब्त

अप्रैल में 105 मकान बेचने के लिए ई-टेंडर निकाला था। इसमें सबसे अधिक बोली देकर मकान खरीदने वाले छह बोलीदाता डिफॉल्टर हो गए हैं। सेक्टर-63 में सबसे अधिक बोली देकर थ्री बेड रूम फ्लैट 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Fri, 14 May 2021 01:33 PM (IST)Updated: Fri, 14 May 2021 01:33 PM (IST)
चंडीगढ़ सेक्टर-63 में 1.5 करोड़ में खरीदा मकान, पैसे जमा न करवाने पर 2 लाख रुपये जब्त
चंडीगढ़ में छह सबसे अधिक बोली देने वालों ने रिजर्व प्राइज से बढ़कर बिड दी थी। सांकेतिक फोटो

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने अप्रैल में 105 मकान बेचने के लिए ई-टेंडर निकाला था। इसमें सबसे अधिक बोली देकर मकान खरीदने वाले छह बोलीदाता डिफॉल्टर हो गए हैं। सेक्टर-63 में सबसे अधिक बोली देकर थ्री बेड रूम फ्लैट 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके लिए रिजर्व प्राइज से करीब 18 लाख रुपये अधिक बोली दी गई थी। ऐसे ही पांच और लोगों ने रिजर्व प्राइज से बढ़ाकर बोली दी थी। ऐसे रुझान को देखकर सीएचबी के अधिकारी भी गदगद थे। वह खुशी से फुले नहीं समा रहे थे कि ई-टेंडर से उन्होंने पहली ही बार में 36 मकान बेच दिए। छह सबसे अधिक बोली देने वालों ने रिजर्व प्राइज से काफी अधिक राशि की बिड दी थी।

loksabha election banner

बाद में ये छह बोलीदाता बाद में 25 फीसद राशि जमा कराने ही नहीं आए। सीएचबी ने इनका तय समय तक इंतजार किया। जब नहीं आए तो इनकी जमा अर्नेस्ट मनी डिपोजिट राशि दो-दो लाख रुपये को अब जब्त कर लिया गया है। साथ ही इन मकानों को भी दोबारा से ई-टेंडर में शामिल कर लिया गया है। सेक्टर-63 में ही ईडब्ल्यूएस मकान को 30 लाख रुपये में खरीदा था। जिसका रिजर्व प्राइज 23 लाख था। लेकिन बिडर 25 फीसद राशि जमा नहीं करा सका। इसी तरह से सेक्टर-51 में टू बेड रूम फ्लैट 97 लाख में बेचा था। बोर्ड बोलीदाता के रवैये से हैरान है। बोर्ड को फिर भी 12 लाख रुपये का रेवेन्यू जब्त की गई ईएमडी से मिल गया है।

अब फिर 79 मकान के लिए ई-टेंडर

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने ऐसे लोगों के लिए 79 फ्री होल्ड बेस मकान बेचने का ई-टेंडर निकाला है। 17 से 31 मई तक इन मकानों के लिए कोई भी ई-टेंडर के जरिए अपनी बिड जमा करवा सकते हैं। एक जून को सेक्टर-9 स्थित बोर्ड के ऑफिस में टेंडर बिड खोली जाएंगी। इन सभी मकानों के लिए बोर्ड में रिजर्व प्राइज तय कर रखे हैं। खास बात यह है कि चंडीगढ़ और इससे बाहर के कोई भी नागरिक इसमें हिस्सा ले सकते हैं। एनआरआई भी मकान खरीदने के लिए बोली दे सकते हैं। जिनके पास पहले से अपना मकान है, वह भी इसका हिस्सा बन सकते हैं। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की वेबसाइट पर इन मकानों का रिजर्व प्राइज और बाकी की जानकारी अपलोड कर दी गई है। यहां से कोई भी इसे देख सकता है।

मीडियम इनकम ग्रुप कैटेगरी के सबसे ज्यादा मकान

मीडियम इनकम ग्रुप कैटेगरी के लिए सबसे अधिक मकान इस ई-टेंडर में शामिल किए गए हैं। यह सभी मकान सेक्टर-51 में स्थित हैं जिनका रिजर्व प्राइज 84 लाख के आसपास तय किया गया है। इसके अलावा थ्री बेडरूम फ्लैट 86 लाख के आसपास रिजर्व प्राइस में रखा गया है। वन बैडरूम फ्लैट 40 लाख के आसपास और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी का फ्लैट 24 से 25 लाख रुपए के आसपास रिजर्व प्राइज में ई-टेंडर के लिए तय किया गया है।

अब ई-टेंडर में इन मकानों का रिजर्व प्राइज

एरिया                        कवर्ड एरिया(स्क्वेयर फिट)             रिजर्व प्राइज लाख में

सेक्टर-49 (दो बेड रूम)       1148                                69.87

सेक्टर-49 (वन बेड रूम)       647                               39.38

सेक्टर-49 (ईडब्ल्यू)              400                               24.35

सेक्टर-63 (वन बेड रूम)       724                               44

सेक्टर-63 (टू बेड रूम)         1106                            67.30

सेक्टर-63 (थ्री बेड रूम)        1417                            86.24

सेक्टर-51 एमआईजी            1074                             83.26


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.