Move to Jagran APP

उत्तर भारत में उत्तराखंड के बाद चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा कोरोना एक्टिव केस

उत्तर भारत में उत्तराखंड के बाद चंडीगढ़ में आबादी के अनुसार सबसे ज्यादा एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। चंडीगढ़ में 27.70 फीसद की दर के साथ कोरोना एक्टिव केस बढ़ रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 07:53 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 07:53 PM (IST)
उत्तर भारत में उत्तराखंड के बाद चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा कोरोना एक्टिव केस
उत्तर भारत में उत्तराखंड के बाद चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा कोरोना एक्टिव केस

विशाल पाठक, चंडीगढ़

loksabha election banner

उत्तर भारत में उत्तराखंड के बाद चंडीगढ़ में आबादी के अनुसार सबसे ज्यादा एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। चंडीगढ़ में 27.70 फीसद की दर के साथ कोरोना एक्टिव केस बढ़ रहे हैं। शहर में रोजाना औसत 1100 से 1200 नए संक्रमित मामले आ रहे हैं। इस समय 8,511 कोरोना एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है। देश में सबसे ज्यादा कोरोना एक्टिव मरीजों की दर सिक्किम में दर्ज की गई है। सिक्किम के बाद पुदुचेरी, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिसा, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, मध्यप्रदेश, नागालैंड और चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा कोरोना एक्टिव केस की दर दर्ज की गई। उत्तर भारत के इन राज्यों में इस दर से बढ़ रहे एक्टिव केस

चंडीगढ़ के अलावा उत्तर भारत के बाकी राज्यों में भी कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हिमाचल प्रदेश में 23.92 फीसद, जम्मू-कश्मीर में 22.07, हरियाणा में 21.34, पंजाब में 20.50 और दिल्ली में 13.07 फीसद की दर से कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इन जगहों पर आबादी के अनुसार सबसे कम एक्टिव केस

स्वास्थ्य मंत्रालय की एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक आबादी के अनुसार सबसे कम कोरोना एक्टिव केस की दर महाराष्ट्र में 9.39 फीसद, झारखंड में 10.00, तेलंगाना में 12.02, दिल्ली में 13.07, लद्दाख में 14.20 और गोवा में 17.87 फीसद दर्ज किया गया है। इन राज्यों में सबसे ज्यादा कोरोना एक्टिव केस

राज्य कोरोना एक्टिव केस (फीसद में)

सिक्किम 44.24

पुदुचेरी 39.24

त्रिपुरा 35.53

उत्तर प्रदेश 31.99

अरुणाचल प्रदेश 31.53

ओडिसा 30.52

उत्तराखंड 30.08

आंध्रप्रदेश 29.90

मध्यप्रदेश 28.97

नागालैंड 28.58

चंडीगढ़ 27.70


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.