कोरोना महामारी के बीच चंडीगढ़ फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने निकाली भर्ती, यहां लीजिए पूरी जानकारी
अगर आप सरकारी नौकरी की खोच कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। डिपार्टमेंट ने फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड दो अलग केटेगरी में भर्ती निकाली है। इसमें फॉरेस्टर के छह और फॉरेस्ट गार्ड के 14 पदों को भरा जाएगा।
चंडीगढ़, जेएनएन। फॉरेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट कोरोना महामारी के बीच रोजगार का अवसर मुहैया करा रहा है। अगर आप सरकारी नौकरी की खोच कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। डिपार्टमेंट ने फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड दो अलग केटेगरी में भर्ती निकाली है। इसमें फॉरेस्टर के छह और फॉरेस्ट गार्ड के 14 पदों को भरा जाएगा। 18 से 37 वर्ष के कैंडीडेट इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
फॉरेस्टर के लिए किसी भी बोर्ड या इंस्टीट्यूट से फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ, बायोलॉजी, एग्रीकल्चर में से किन्ही दो सब्जेक्ट में 12वीं या सेकेंड डिविजन व दसवीं पास साथ में आईटीआई होनी चाहिए। इसके अलावा फॉरेस्ट गार्ड के लिए 12वीं पास या फिर दसवीं सर्वेइंग सिविल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा होना चाहिए। पंजाब सर्विस रूल्स के तहत यह भर्ती होगी। सेलरी स्केल भी इसी अाधार पर होगा।
जॉब में प्रोबेशन पीरियड तीन साल का होगा। इस दौरान सिर्फ बेसिक पे या डीसी रेट के हिसाब से भुगतान ही होगा। इसके बाद ग्रेड के हिसाब से पूरी सेलरी मिलने लगेगी। जो भी इच्छुक कैंडीडेट हैं वह डिपार्टमेंट की वेबसाइट www.chandigarhforest.gov.in पर विजिट कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवदेन करने की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर है। वेबसाइट पर भर्ती संबंधी सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध है। चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट के पास क्राइटीरियर बदलने, भर्ती रद करने का अधिकार रहेगा।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें