चंडीगढ़ के फुटबॉलर संदेश झिंगन हुए अर्जुन अवार्डी, कई अहम मैचों में दिला चुके हैं भारत को जीत
संदेश झिंगन को वर्तमान समय का बेस्ट भारतीय सेंटर-बैक माना जाता है। वह कई इंटरनेशनल स्तर की प्रतियोगिता में नेशनल टीम की कमान संभाल चुके हैं।
चंडीगढ़, [विकास शर्मा]। खेल पुरस्कार 2020 की सूची में शहर के फुटबॉलर संदेश झिंगन का भी नाम है। खेल दिवस पर संदेश झिंगन को अर्जुन अवार्ड मिलेगा। ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन की तरफ से संदेश झिंगन का नाम प्रस्तावित किया था। गौरतलब है कि पिछले कई सालों से भारतीय फुटबाल टीम का हिस्सा रहे झिंगन ने कई अहम मैचों में भारत को जीत दिलाई है। संदेश झिंगन को वर्तमान समय का बेस्ट भारतीय सेंटर-बैक माना जाता है।
भारतीय फुटबाल टीम के स्टार डिफेंडर संदेश झिंगन चंडीगढ़ से ही हैं। सेंट स्टीफंस एकेडमी से फुटबाल के गुर सिखने वाले संदेश झिंगन कई इंटरनेशनल स्तर की प्रतियोगिता में नेशनल टीम की कमान संभाल चुके हैं। झिंगन शानदार फुटबॉलर हैं और उनकी मदद से चंडीगढ़ की अंडर-19 टीम ने बीसी राय ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद वह इंडिया की अंडर-23 टीम के सदस्य रहे। इस टूर्नामेंट में उन्होंने अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाई।
इसके अलावा झिंगन कई प्रतिष्ठित क्लब्स की तरफ से भी खेल चुके हैं। झिंगन साल 2011 में यूनाइडिट सिक्किम की तरफ से खेले, साल 2013-14 के सीजन में वह मुंबई एफसी, साल 2014 में वह केरल ब्लास्टर्स की तरफ से, साल 2015 में वह स्पोर्टिंग गोवा की तरफ से, साल 2016 में वह डीएसके शिवाजियन की तरफ से और साल 2017 से बेंगलुरू एफसी की तरफ से खेल रहे हैं। मौजूदा समय में वह केरला ब्लास्टर्स की तरफ से खेल रहे हैं।
प्रोफाइल
नाम- संदेश झिंगन
जन्म: 21 जुलाई 1993 (आयु 26 वर्ष), चण्डीगढ़
ऊंचाई: 1.88 मी
वजन: 82 किलोग्राम
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें