चंडीगढ़ में पहली बार मिली फुटबाल टूर्नामेंट की मेजबानी, कल से शुरू हो रही प्रतियोगिता यह रहेगा शेड्यूल
चंडीगढ़ फुटबाल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट केपी सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ पहली बार इतने बड़े फुटबाल टूर्नामेंट की कर रहा है और ये चंडीगढ़ के फुटबाल को एक लेवल आगे लेकर जाएगी। कोविड प्रोटोकॉल का खास ध्यान रखा जाएगा।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। संतोष ट्राफी (नार्थ जोन) की शुरुआत चंडीगढ़ में 21 नवंबर यानि कल से होगी। रविवार को पहले दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। यह पहला मौका है जब चंडीगढ़ को इस बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी सौंपी गई है। मेजबान चंडीगढ़ के साथ इस टूर्नामेंट में सर्विसेज, जम्मू एंड कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तरप्रदेश की टीमें हिस्सा लेंगी। ट्राफी के सभी मुकाबले स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर-7 के ग्राउंड में खेले जाएंगे, जबकि टीमें स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-46 और 42 में प्रैक्टिस कर सकती हैं।
चंडीगढ़ फुटबाल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट केपी सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ पहली बार इतने बड़े फुटबाल टूर्नामेंट की कर रहा है और ये चंडीगढ़ के फुटबाल को एक लेवल आगे लेकर जाएगी। कोविड प्रोटोकॉल का खास ध्यान रखा जाएगा। हमने प्लेयर्स को सुरक्षित माहौल में ठहराया है और सभी का कोविड टेस्ट भी कराया गया है। ग्राउंड समेत हर जगह को सेनिटाइज भी कराया है। स्टाफ व आफिशियल्स के भी टेस्ट हुए हैं। उन्होंने इस दौरान चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन और स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने हमें शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर दिया है। चंडीगढ़ फुटबाल एसोसिएशन की पूरी टीम का इसमें योगदान है। क्योंकि सभी ने मिलकर इसके लिए प्रयास किया है।
चीफ कोच बोले- चंडीगढ़ की टीम मजबूत
चंडीगढ़ फुटबाल टीम के चीफ कोच व पूर्व भारतीय कप्तान हरजिंदर सिंह और उनके साथ सीनियर कोच मुजम्मिल मोहम्मद और पूर्व इंटरनेशनल फुटबालर संजीव भमड़िया भी इस दौरान खास तौर पर मौजूद रहे। हरजिंदर सिंह बताया कि उन्होंने एक मजबूत टीम बनाई है। कोरोना काल की वजह से खिलाड़ियों की प्रैक्टिस जरूर प्रभावित हुई है, बावजूद इसके हम बेहतर चुनौती देंगे।
यह रहेगा टूर्नामेंट का शेड्यूल
21 नवंबर
सर्विसेज बनाम हिमाचल प्रदेश सुबह 9.30 बजे से
जम्मू एंड कश्मीर बनाम चंडीगढ़ दोपहर 3 बजे से
23 नवंबर
चंडीगढ़ बनाम उत्तर प्रदेश सुबह 9.30 बजे से
जम्मू एंड कश्मीर बनाम सर्विसेज दोपहर 3 बजे से
25 नवंबर
उत्तर प्रदेश बनाम जम्मू एंड कश्मीर सुबह 9.30 बजे से
हिमाचल प्रदेश बनाम चंडीगढ़ दोपहर 3 बजे से
27 नवंबर
हिमाचल प्रदेश बनाम जम्मू एंड कश्मीर सुबह 9.30 बजे से
सर्विसेज बनाम उत्तर प्रदेश दोपहर 3 बजे से
29 नवंबर
उत्तर प्रदेश बनाम हिमाचल प्रदेश सुबह 9.30 बजे से
चंडीगढ़ बनाम सर्विसेज दोपहर 3 बजे से