Move to Jagran APP

बदमाशों ने चंडीगढ़ के जंगल में छह माह पहले दबाए थे चार पिस्तौल... जालंधर के सोशल वर्कर की करनी थी हत्या

बदमाश सागर न्यूटन ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने जालंधर के सोशल वर्कर शशि शर्मा की हत्या के लिए जंगल एरिया में असलहा और कारतूस छिपा रखे थे। मार्च के अंत में कर्फ्यू लगने पर उन्हें इसका मौका नहीं मिला और उन्होंने हथियार छिपा दिए।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Fri, 20 Nov 2020 07:54 AM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2020 09:55 AM (IST)
बदमाशों ने चंडीगढ़ के जंगल में छह माह पहले दबाए थे चार पिस्तौल... जालंधर के सोशल वर्कर की करनी थी हत्या
मोस्ट वांटेड सागर न्यूटन की निशानदेही पर चंडीगढ़ पुलिस ने जंगल से हथियार बरामद किए हैं। (सांकेतिक फोटो)

चंडीगढ़ [कुलदीप शुक्ला]। चंडीगढ़ और पंजाब बॉर्डर के बीच में आने वाले कैंबवाला जंगल के अंदर पुलिस को चार अवैध पिस्तौल और 9 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पंजाब के मोस्ट वांटेड बदमाशों ने कुबूला है कि कर्फ्यू से पहले उन्होंने जालंधर के सोशल वर्कर शशि शर्मा की हत्या करने की सुपारी ली थी। इस बीच कर्फ्यू लगने की वजह से उन्होंने वारदात में उपयोग करने वाले असलहे और कारतूस छह माह पहले चंडीगढ़ के जंगल एरिया में छिपा दिए थे। पुलिस ने सभी असलहा बरामद कर आरोपित सागर न्यूटन और मोवीश बैंस से पूछताछ में लगी है।

loksabha election banner

यह है पूरा मामला

लुधियाना में सक्रिय न्यूटन गैंग के सरगना सागर न्यूटन की निशानदेही पर पुलिस ने कैंबवाला के जंगल में छिपाकर रखे चार अवैध असलहा सहित 9 कारतूस की बरामदगी कर ली। सागर ने बताया कि उसने जालंधर के सोशल वर्कर शशि शर्मा की हत्या के लिए जंगल एरिया में असलहा और कारतूस छिपा रखे थे। इसमें दो पिस्टल, दो रिवाल्वर और 9 कारतूस शामिल हैं।

सेक्टर-9 स्थित एस्को क्लब में डांस फ्लोर पर विवाद के बाद जीरकपुर निवासी टिकटॉक स्टार सौरव गुर्जर पर गोली चलाने के मामले में डीएसपी कृष्ण कुमार के सुपरविजन में सेक्टर-3 थाना प्रभारी शेर सिंह और सेक्टर-17 थाना प्रभारी राम रतन ने टीम सहित न्यूटन गैंग के सरगना सागर न्यूटन और मोविश बैंस को कैंबवाला जंगल के समीप गिरफ्तार कर रिमांड हासिल किया था। अभी तक मामले में पांच अवैध असलहे और 12 कारतूस की रिकवरी हो चुकी है।

सागर पर आठ केस

न्यूटन गैंग का सरगना सागर पर लुधियाना में हत्या, लूट, मारपीट और आर्म्स एक्ट के आठ से ज्यादा केस दर्ज हैं। इसके अलावा मोविश बैंस पर धारा 452 के तहत लुधियाना के सलेम टाबरी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज है। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने हत्या की कोशिश के मामले में दोनों मुख्य आरोपित सहित सुखबीर उर्फ सुख्खी और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर केस सॉल्व कर दिया है। डीएसपी कृष्ण कुमार के अनुसार इस मामले को सॉल्व करने वाले सेक्टर-3 थाना प्रभारी सहित सभी टीम के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.