Chandigarh Covid Cases Update : ट्राईसिटी में कोरोना संक्रमण से 29 की मौत, 930 नए संक्रमित
Chandigarh Covid Cases Update रविवार को ट्राईसिटी में कोरोना से 29 लोगों की मौत हो गई और 930 नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। मरने वालों में मोहाली से 16 चंडीगढ़ से 10 और पंचकूला से तीन मरीज शामिल हैं।
चंडीगढ़, जेएनएन। ट्राईसिटी में रविवार को कोरोना से 29 लोगों की मौत हो गई और 930 नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। मरने वालों में मोहाली से 16, चंडीगढ़ से 10 और पंचकूला से तीन मरीज शामिल हैं। संक्रमितों में मोहाली से 454, चंडीगढ़ से 360 व पंचकूला से 116 केस शामिल हैं।
चंडीगढ़ में 10 लोगों की मौत हो गई, जिससे अब तक 702 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 360 नए कोरोना पाजिटिव केस दर्ज किए गए। इनमें 213 पुरुष और 147 महिलाएं शामिल हैं। अब तक 58,489 लोग संक्रमित हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 3,641 लोगों के कोरोना सैंपल लेकर टे¨स्टग की गई। इस समय 4,874 कोरोना एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग 4,85,087 लोगों के कोरोना सैंपल लेकर टे¨स्टग कर चुका है। इनमें से 4,25,404 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 1,194 लोगों के कोरोना सैंपल तकनीकी खामियों से खारिज कर दिए गए। 741 संक्रमित मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक 52,913 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।
रविवार को 2,899 लोगों ने टीकाकरण कराया
चंडीगढ़। शहर में रविवार को 14 वैक्सीनेशन सेंटर पर 2,899 लोगों ने टीकाकरण कराया। इनमें 18 से 44 साल के 2,515 लोगों ने टीकाकरण कराया। जबकि किसी भी हेल्थ केयर और फ्रंटलाइन वर्कर का टीकाकरण नहीं हुआ। 45 से 60 साल की उम्र के 295 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज और एक शख्स ने दूसरी डोज लगवाई। जबकि 60 साल से अधिक उम्र के 85 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। अब तक 3,15,027 लोग टीकाकरण करा चुके हैं। 24,133 हेल्थ केयर वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 14,299 लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 22,297 फ्रंटलाइन वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 14,078 लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 18 से 44 साल की उम्र के 18,413 लोग वैक्सीन की पहली डोज और सात लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 45 से 60 साल की उम्र के 1,01,630 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज और 13,100 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 60 साल से अधिक उम्र के 73,940 पहली डोज और 33,130 दूसरी डोज लगवा चुके हैं।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें