Chandigarh Coronavirus Update ः उत्तर भारत में लद्दाख के बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में सबसे कम एक्टिव केस
Chandigarh Coronavirus Update ः उत्तर भारत में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में सबसे कम कोरोना एक्टिव केस हैं। शहर में अब तक 20700 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 230418 लोगों का कोरोना टेस्ट किया।
चंडीगढ़, जेएनएन। Chandigarh Coronavirus Update ः उत्तर भारत में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में सबसे कम कोरोना एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक लद्दाख में 58 कोरोना एक्टिव केस हैं। जबकि सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में इस समय 140 एक्टिव केस हैं। जिनका इलाज चल रहा है। शहर में अब तक 20,700 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 2,30,418 लोगों का कोरोना टेस्ट किया। इनमें से 2,08,291 लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 21,184 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। कोरोना संक्रमण से 344 लोगों की मौत हो चुकी है।
हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में 500 से ज्यादा एक्टिव केस
मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में 500 से अधिक एक्टिव केस हैं। हरियाणा में इस समय 854, दिल्ली में 1,052 और पंजाब में 2,077 कोरोना एक्टिव मरीज हैं। जिनका इलाज चल रहा है। जबकि हिमाचल प्रदेश में 455 कोरोना एक्टिव केस हैं। उत्तराखंड में 790, जम्मू एंड कश्मीर में 593, गोवा में 692, राजस्थान में 1,435, असम में 1,680, तेलांगना 1,797, मध्य प्रदेश में 1,987, गुजरात में 2,040 उत्तर प्रदेश में 3,306, छत्तीसगढ़ में 4,172, तमिलनाडु में 4,328 और पश्चिम बंगाल में 4,496 कोरोना एक्टिव केस हैं।
मंत्रालय की रिपोर्ट देश में इन राज्यों में सबसे कम एक्टिव केस
राज्य व केंद्र शासित प्रदेश मौजूदा कोरोना एक्टिव केस
अरुणाचल प्रदेश 04
ऋिपुरा 07
अंडमान एंव निकोबार द्वीप 13
मिजोरम 21
लद्दाख 59
सिक्किम 63
लक्ष्यद्वीप 73
मनीपुर 77
नागालैंड 88
मेघालय 137
चंडीगढ़ 140
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें