Move to Jagran APP

Chandigarh Coronavirus Update: चंडीगढ़ में पांच की मौत, 203 और कोरोना की चपेट में आए

Chandigarh Coronavirus Update ट्राईसिटी में अाने वाले दिनाें में हालात अाैर विस्फाेटक हाे सकते हैं। शुक्रवार को मोहाली में चार मौतों के साथ 272 नए केस मिले हैं।

By Vipin KumarEdited By: Published: Fri, 04 Sep 2020 07:56 AM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2020 07:44 PM (IST)
Chandigarh Coronavirus Update: चंडीगढ़ में पांच की मौत, 203 और कोरोना की चपेट में आए
Chandigarh Coronavirus Update: चंडीगढ़ में पांच की मौत, 203 और कोरोना की चपेट में आए

चंडीगढ़, जेएनएन। ट्राई सिटी में कोरोना वायरस का प्रकोप चरम पर है। चंडीगढ़ में शुक्रवार को 5 मरीजों की मौत हो गई जबकि 203 नए मामले सामने आए हैं। 222 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। इधर मोहाली में 272 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं जबकि चार मरीजों की मौत हो गई है। 82 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।

loksabha election banner

जिन मरीजों की मृत्यु हुई है उनमें फेस 3 बी2 के 38 वर्षीय पुरुष की ज्ञान सागर अस्पताल में मौत हुई है। मरीज को शुगर की भी शिकायत थी। बटलाना के 58 साल के मरीज ने पीजीआई में दम तोड़ा है। वहीं सेक्टर 114 की 63 साल की महिला की मौत मायो अस्पताल में हुई है। मरीज को डायबिटीज की भी शिकायत थी। शाहीमाजरा की 52 साल की महिला ने पीजीआई में दम तोड़ा है। उसे शुगर के साथ-साथ हाइपरटेंशन की भी समस्या थी। ताजा मामलों को मिलाकर मोहाली में अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4495 पहुंच गया है। एक्टिव केस 2058 हैं। 2343 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। अब तक कुल 94 मरीजों की मौत हुई है।

चंडीगढ़ के DEO हरबीर सिंह कोरोना संक्रमित

चंडीगढ़ में जिला शिक्षा अधिकारी हरबीर सिंह शुक्रवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनकी पीए गत रविवार को पॉजिटिव आई थी। उसके बाद सारा ऑफिस सोमवार से शुक्रवार तक के लिए बंद कर दिया गया था। हरबीर सिंह को मंगलवार से बुखार था, उसके बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। 30 सितंबर को इनकी  रिटायरमेंट है। 

इससे पहले वीरवार को कोरोना मामलों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए चंडीगढ़ में एक ही दिन सबसे अधिक 276 केस दर्ज किए गए। जबकि चार जिंदगी भी कोरोना से जंग हार गई। पंचकूला में 173 व मोहाली में 130 नए केस मिले। दोनों जगह एक-एक मौत भी हुई है। कुल 579 मामले सामने आए और छह की मौत हुई। चंडीगढ़ में 213 लोग ठीक भी हुए हैं।

वहीं पंचकूला  में कोरोना के 173 मामले पॉजिटिव आए हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गई। पाजिटिव केसों में 128 पंचकूला के हैं। अब तक जिले में कुल 3413 मामले आए हैं, जिनमें से 2672 पंचकूला के हैं। 1593 रोगी ठीक हो गए हैं तथा अब 1055 मामले एक्टिव हैं और 40067 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं। सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जहां से मरीज मिले हैं, उन क्षेत्रों को कंटेनमेंट किया जा रहा है।

इसके अलावा मोहाली में कोविड-19 के 130 पॉजिटिव नए मामले सामने आए हैं। 79 मरीज ठीक हुए, एक की मौत हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि मरीजों का आंकड़ा 4223 पहुंच गया है। नए सभी मरीज पहले से आए पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में थे। इन लोगों के संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लिए गए हैं। गांव शाहपुर निवासी 60 वर्षीय महिला की मौत हुई है। 1872 मामले एक्टिव हैं और 2261 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। मरने वालों की संख्या 90 पहुंच गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.