Chandigarh Coronavirus Update : चंडीगढ़ में एक दिन में मिले 399 नए मरीज, दो बुजुर्गों ने तोड़ा दम
Chandigarh Coronavirus Update कोरोना संक्रमण लगातार घातक होता जा रहा है। बुधवार को शहर में दो संक्रमितों की कोरोना से मौत हो गई। इनमें इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक की 62 साल की बुजुर्ग महिला और सेक्टर-45 के 80 साल का बुजुर्ग शामिल है।
चंडीगढ़, जेएनएन। कोरोना संक्रमण लगातार घातक होता जा रहा है। बुधवार को शहर में दो संक्रमितों की कोरोना से मौत हो गई। इनमें इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक की 62 साल की बुजुर्ग महिला और सेक्टर-45 के 80 साल का बुजुर्ग शामिल है। अब तक शहर में संक्रमण से 388 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं बुधवार को एक दिन में शहर में 399 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। शहर में अब तक एक लाख से अधिक लोग कोरोना टीकाकरण करा चुके हैं। बुधवार को 3,731 लोगों ने टीकाकरण कराया। अब तक कुल 1,01,692 लोग टीकाकरण करा चुके हैं।
यह भी पढ़ें- आलीशान होटल में SGPC कर्मचारी के साथ रंगरलियां मना रही थी कांस्टेबल की पत्नी, अचानक पहुंच गया पति
नाइट कफ्यरू के दौरान इन्हें रहेगी मंजूरी
नाइट कफ्यरू के दौरान जिन लोगों को निकलने की मंजूरी होगी उनमें लॉ एंड ऑर्डर से जुड़ा स्टाफ, नगर निगम के कर्मचारी, ड्यूटी एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट, पुलिस, मिलिट्री, हेल्थ, इलेक्ट्रिसिटी, फायर और एक्रीडिटेशन मीडिया पर्सन को मूवमेंट की मंजूरी होगी। सभी को आइकार्ड के बाद यह मंजूरी मिलेगी। होटल-रेस्टोरेंट 10 बजे तक खुलेंगे हॉस्पिटल, केमिस्ट शॉप और एटीएम 24 घंटे खुल सकते हैं। इन्हें कोई रोक नहीं है। गर्भवती महिलाओं, स्वास्थ्य संबंधी गंभीर मरीजों को आवाजाही की मंजूरी रहेगी। शहर में स्थित सभी होटल रेस्टोरेंट फूड प्वाइंट्स को रात 10:00 बजे तक ही खोला जा सकता है।
यह भी पढ़ें- लुधियाना फैक्ट्री हादसा : धूल झोंकने की कोशिश...पकड़े न जाएं इसलिए तड़के चार बजे लगा दी लेबर
इन सभी जगह अंतिम आर्डर रात नौ बजे तक लिया जा सकता है। मॉल मल्टीप्लेक्स में स्थित होटल-रेस्टोरेंट और फूड प्वाइंट्स को 50 फीसद क्षमता के साथ ही चलाया जा सकता है। जितने कस्टमर की क्षमता है उससे आधे ही एक समय में अटैंड किए जा सकते हैं। आदेशों की अवहेलना करने पर भारतीय दंड संहिता के सेक्शन-188 के तहत कार्रवाई होगी। प्रशासन ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करेगा। जो एरिया वाइज यह सुनिश्चित करेंगे कि नाइट कफ्यरू का सही से पालन हो।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें