Chandigarh CoronaVirus Update: चंडीगढ़ में 45 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत, 203 नए पाजिटिव केस मिले
Chandigarh CoronaVirus Update चंडीगढ़ में शनिवार को कोरोना संक्रमण से एक महिला की मौत हो गई। 45 वर्षीय मृतक महिला सेक्टर-25 की रहने वाली थी। अब तक कोरोना से 361 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 203 नए कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज किए गए।
चंडीगढ़, जेएनएन। Chandigarh CoronaVirus Update: चंडीगढ़ में शनिवार को कोरोना संक्रमण से एक महिला की मौत हो गई। 45 वर्षीय मृतक महिला सेक्टर-25 की रहने वाली थी। महिला को डायबीटिज और हाइपरटेंशन की बीमारी थी। अब तक कोरोना से 361 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 203 नए कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज किए गए। इनमें 109 पुरुष और 94 महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गईं। अब तक 24,220 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। इस समय 1,717 कोरोना एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 2,014 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया।
मोहाली में एक दिन में मिले 385 नए पाजिटिव केस
मोहाली। मोहाली में शनिवार को कोरोना के 385 पाजिटिव नए मामले सामने आए हैं। वहीं 138 मरीजों ने कोविड को मात दी है। शनिवार को कोविड के एक मरीज की मौत हुई है। हेल्थ विभाग के अनुसार जिले में अब पाजिटिव मरीजों का आंकड़ा 23297 पहुंच गया है। शनिवार को कोरोना पाजिटिव आए मामलों में मोहाली शहरी व इसके आस-पास के इलाके में 292 केस, ढकोली से 33 केस, लालड़ू से 5 केस, कुराली से 2, खरड़ से 21, घडुआ से 2, डेराबस्सी से 26 व बनूड़ से चार केस शामिल हैं। इसके अलावा 138 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब तक कुल 23297 पाजिटिव मामले सामने आ चुके हैं और 20774 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 2114 मामले एक्टिव हैं, जबकि मरने वालों की संख्या 409 पहुंच गई है।
पंचकूला में मिले कोरोना के 160 नए संक्रमित
पंचकूला। शनिवार को पंचकूला में 160 नए कोरोना संक्रमित मिले। अब जिले में कोरोना के 642 मामले एक्टिव हैं। अब तक 149 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। सिविल सर्जन डा. जसजीत कौर के मुताबिक अब तक जिले में 15518 मरीज कोरोना वायरस की चपेट मे आ चुके है। इनमें पंचकूला के 11825 मरीज हैं। 11034 पाजिटिव केस ठीक हो गए है। इसके अलावा 201576 व्यक्तियों के आरटीपीसीआर रैपिड एंटीजन सैंपल लिए गए हैं।