Move to Jagran APP

Chandigarh Coronavirus Update: चंडीगढ़ में 4 मौतें, 142 नए केस, फाइनेंस सेक्रेट्री अजॉय कुमार सिन्हा भी पॉजिटिव

Chandigarh Coronavirus Updateट्राईसिटी में कोरोना वायरस तेजी से अपने पांव पसारता जा रहा है। हरियाणा विधानसभा के छह कर्मचारी भी पॉजिटिव मिले हैं।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sun, 23 Aug 2020 08:14 AM (IST)Updated: Sun, 23 Aug 2020 05:54 PM (IST)
Chandigarh Coronavirus Update: चंडीगढ़ में 4 मौतें, 142 नए केस, फाइनेंस सेक्रेट्री अजॉय कुमार सिन्हा भी पॉजिटिव
Chandigarh Coronavirus Update: चंडीगढ़ में 4 मौतें, 142 नए केस, फाइनेंस सेक्रेट्री अजॉय कुमार सिन्हा भी पॉजिटिव

चंडीगढ़, जेएनएन। रविवार को चंडीगढ़ में रिकॉर्डतोड़ 142 नए कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज किए गए जबकि चार मरीजों की मौत हो गई है। चंडीगढ़ के फाइनेंस सेक्रेट्री अजॉय कुमार सिन्हा भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, 21 कोरोना संक्रमित मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। शहर में अब तक 2918 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। कुल 1492 कोरोना संक्रमित मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। वर्तमान में 1387 एक्टिव मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इधर, मोहाली में चार कोरोना मरीजों की मौत के साथ 141 नए केस रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, पंचकूला में 67 नए केस मिले हैं।

loksabha election banner

पंचकूला में हरियाणा विधानसभा के स्पीकर के भांजे और निजी सचिव अमित गुप्ता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें हरियाणा विधानसभा के 6 कर्मचारी भी शामिल हैं। पंचकूला सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर ने इसकी पुष्टि की है। सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में दो गर्भवती महिलाएं भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। डॉ. जसजीत कौर ने बताया डिलीवरी के बाद दोनों महिलाओं में कोरोना कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है।

मोहाली में 141 नए कोरोना केस मिले, चार मरीजों की मौत

इधर, मोहाली में 141 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं जबकि चार और मरीजों की मौत हो गई है। 98 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। डेरा बस्सी की 63 वर्षीया महिला की मौत इंडस अस्पताल डेराबस्सी में हुई है। सेक्टर-105 के 50 साल के पुरुष की मौत जीएमसीएच पटियाला में हुई है। काइलों के 60 साल के पुरुष की मौत आईवीवाई अस्पताल में हुई है। सनी एंक्लेव की 67 वर्षीय महिला की मौत जीएमसीएच पटियाला में हुई है। ये सभी डायबिटीज और हाइपरटेंशन जैसी अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे।

ताजा मामलों के साथ जिले में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2702 हो गया है। कुल 1409 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। अब तक कुल 52 मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में एक्टिव केस 1241 हैं।

इससे पहले, शनिवार को ट्राई सिटी में तीन लाेगाें की माैत हो गई जबकि 381 नए मामले सामने अाए। अकेल चंडीगढ़ में ही रिकॉर्ड 145 नए केस दर्ज किए गए। चंडीगढ़ में अब तक 2776 लोगों में वायरस की पुष्टि हो चुकी है। 1471 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। इस समय 1270 एक्टिव मरीज हैं। 33 लोगों की मौत हो चुकी है।

शनिवार को ज्यादातर युवा संक्रमित मिले हैं। वहीं मोहाली में 144 नए मामले सामने आए और दो मरीजों की मौत हो गई। पंचकूला में भी 92 नए केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, एक व्यक्ति की मौत हुई है। सब मिलाकर ट्राईसिटी में 381 नए केस आए, वहीं, तीन लोगों की जान गई। मोहाली में नए आए केसों में 10 लोग पुलिस कर्मी हैं। जिसके बाद मटौर थाने को सील कर पब्लिक डीलिंग बंद कर दी गई है।

उधर, चंडीगढ़ में नए आए मरीजों के संपर्क में आए 87 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। इनकी रिपोर्ट रविवार को आएगी। अब तक 24,693 लोगों की जांच की जा चुकी है। 21,764 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। नए मरीजों में आरटी-पीसीआर तरीके से किए 94 लोग संक्रमित पाए गए। रैपिड एंटीजन टेस्ट में 51 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

रोजाना 100 से अधिक लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए जा रहे हैं। जबकि 400 से अधिक लोगों के आरटी-पीसीआर तरीके से कोरोना सैंपल लेकर टेस्टिंग की जा रही है। शनिवार को लॉकडाउन के कारण लोग अन्य दिनों के बजाय घर से कम ही बाहर निकले। पुलिस ने भी लोगों को जागरूक करने के अलावा बिना मास्क वालों के चालान किए।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.