Move to Jagran APP

Chandigarh Coronavirus Update: चंडीगढ़ में टूटे सभी रिकॉर्ड, एक दिन में सबसे ज्यादा 377 पॉजिटिव केस मिले

Chandigarh Coronavirus updateकोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। ट्राईसिटी में कोरोना ने लगातार दूसरे दिन प्रशासन व सेहत विभाग के होश उड़ा दिए हैं।

By Vipin KumarEdited By: Published: Tue, 08 Sep 2020 08:21 AM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2020 07:52 PM (IST)
Chandigarh Coronavirus Update: चंडीगढ़ में टूटे सभी रिकॉर्ड, एक दिन में सबसे ज्यादा 377 पॉजिटिव केस मिले
Chandigarh Coronavirus Update: चंडीगढ़ में टूटे सभी रिकॉर्ड, एक दिन में सबसे ज्यादा 377 पॉजिटिव केस मिले

चंडीगढ़, पंचकूला, माेहाली, जेएनएन। चंडीगढ़ में मंगलवार को पिछले सभी कोरोना वायरस संक्रमण के रिकार्ड टूट गए। यहां एक दिन में सबसे ज्यादा 377 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं। शहर में इससे पहले इतने केस कभी नहीं मिले थे। हेलो माजरा की 72 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत भी हुई है। वहीं, 226 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

prime article banner

मोहाली में तीन मरीजों की मौत, 168 नए पॉजिटिव केस

कोरोना के मामले ट्राईसिटी में कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को मोहाली में 168 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं जबकि तीन मरीजों की मौत हो गई है। 317 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। मरने वालों में सनी एंक्लेव का रहने वाले 40 वर्षीय पुरुष की मौत सोहना में हुई है। डेरा बस्सी की 70 साल की महिला की मौत GMCH-32  में हुई है। वहीं 58 साल के व्यक्ति ने पीजीआई में दम तोड़ा है। उसे लिवर की भी समस्या थी। ताजा मामलों के साथ जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 5274 तक पहुंच गया है। एक्टिव केस 2206 हैं। अब तक कुल 2952 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है जबकि 116 लोगों की मौत हो चुकी है।

इससे पहले, सोमवार को चंडीगढ़ में कोरोना के 232 मामले सामने आए। जबकि तीन महिलाओं की मौत हो गई। हालांकि 295 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए। पंचकूला में 88 केस आए, तीन जानें गई। मोहाली में 224 केस आए, छह की मौत हुई। कुल 544 मामले आए, 12 मौतें हुई।

चंडीगढ़ में अब अच्छी बात यही है कि जितने नए मरीज आ रहे हैं, उससे बड़ी संख्या में ठीक भी हो रहे हैं। चंडीगढ़ में कुल मामले बढ़कर 5995 हो गए हैं। जबकि एक्टिव केस 2184 हैं। कुल 74 की मौत हुई है। सोमवार को धनास की 45 वर्षीय महिला, सेक्टर-43 की 72 वर्षीय महिला और सेक्टर-37 में 50 वर्षीय महिला की मौत हुई। यह तीनों ही पहले से किसी बीमारी से ग्रस्त थी। एजुकेशन डिपार्टमेंट से 10 नए केस सामने आए हैं। जिससे पूरे डिपार्टमेंट को फिलहाल बंद किया गया है।

पंचकूला में 88 मामले, तीन की माैत

कोरोना से सोमवार को तीन लोगों की मौत हो गई। सेक्टर-4 निवासी 86 वर्षीय वृद्धा और पिंजौर निवासी 55 वर्षीय प्रौढ़ा, सेक्टर-10 में एक युवक ने दम तोड़ दिया। 29 वर्षीय यह युवक कोरोना से संक्रमित हो गया था। जिसके बाद सेक्टर-6 अस्पताल में भर्ती था।

दो दिन पहले अस्पताल ने छुट्टी दे दी थी। जिसके बाद रविवार को दोबारा सांस लेने में परेशानी होने के बाद सेक्टर-23 स्थित निजी अस्पताल लाने पर उसे भर्ती नहीं किया। सूत्रों के मुताबिक ऑक्सीजन की कमी के कारण नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, सोमवार को जिले में 88 मामले सामने आए। कुल 4074 मामले आए हैं। इनमें से 1898 कोरोना रोगी ठीक हो गए हैं। 1214 मामले एक्टिव हैं।

माेहाली में 224 पॉजिटिव केस

जिले में सोमवार को कोविड-19 के 224 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। लेकिन 117 मरीजों ने कोविड को मात दी है, जबकि छह मरीजों की मौत भी हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जिले में अब पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 5106 पहुंच गया है। नए सभी मरीज पहले से आए पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में थे। इनके संपर्क में आए लोगों के भी हेल्थ विभाग ने सैंपल लिए हैं।

वहीं, सेक्टर-71 निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग, मोहाली निवासी 58 वर्षीय महिला, सेक्टर-91 निवासी 33 वर्षीय महिला, फेज-4 निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला व सेक्टर- 78 निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। जिले में 2358 मामले एक्टिव हैं और 2635 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। मरने वालों की संख्या 113 पहुंच गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.