Chandigarh Coronavirus News Update : ट्राईसिटी में 626 और पॉजिटिव मिले, 19 मरीजों की मौत
Chandigarh Coronavirus News Update मोहाली में ताजा मामलों के साथ जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 6937 पहुंच गया है। एक्टिव केस 2289 हैं।
चंडीगढ़, जेएनएन। ट्राईसिटी में कोरोना कंट्रोल से बाहर हो गया है। लगातार संक्रमण फैल रहा है। सोमवार को चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में कुल 626 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अकेले चंडीगढ़ शहर में 254 नए कोरोना पॉजिटिव केस रिपोर्ट किए गए जबकि पांच कोरोना वायरस ग्रस्त मरीजों की मौत भी हुई है। इधर, मोहाली में मोहाली में सोमवार को 274 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं जबकि आठ मरीजों की मौत दर्ज की गई है। वहीं, 204 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। ताजा मामलों के साथ जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 6937 पहुंच गया है। एक्टिव केस 2289 हैं। 4506 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब तक 142 मरीजों की मौत हो चुकी है।
पंचकूला में तीन सीआरपीएफ जवानों सहित 98 नए कोरोना संक्रमित मिले
पंचकूला में तीन CRPF जवानों सहित 98 नए कोरोना पॉजिटिव मामले मिले हैं। वहीं, एक ही दिन में 6 संक्रमितों की मौत से पिछले सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। पंचकूला सिविल सर्जन डॉ जसजीत कौर ने इसकी पुष्टि की है। मृतकों में पंचकूला के सेक्टर-10 के 75 वर्षीय बुजुर्ग, सकेतड़ी गांव के 72 वर्षीय बुजुर्ग, कालका के 75 वर्षीय बुजुर्ग, माजरा मेहताब से 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला, पिंजौर के 34 वर्षीय व्यक्ति व पंचकूला सेक्टर 11 की 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला शामिल हैं। पंचकूला में कोरोना संक्रमण से होने वाली कुल मौतों का आंकड़ा 47 तक पहुंच गया है। पंचकूला में अब तक कुल 53280 लोगों के किए जा चुके हैं कोरोना टेस्ट, इनमें से कुल 5561 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। जिले में वर्तमान में 1219 सक्रिय हैं। वहीं 2939 मरीज़ स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।
इससे पहले, रविवार को ट्राईसिटी में 903 केस मिले, सात की जानें गई। पंचकूला में 158 मरीज मिले। मोहाली में छह लोगों की मौत के साथ ही 296 मरीज सामने आए। वहीं, चंडीगढ़ में मामलों ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। एक दिन में 449 कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज किए गए। जबकि सेक्टर-47 के 56 साल के शख्स की मौत हो गई। चंडीगढ़ में अब तक 7,991 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है।
इनमें से 5,170 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। जबकि 90 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को शहर में 306 कोरोना संक्रमित मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। 449 संक्रमित मामले सामने आए। इनके संपर्क में आए 176 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट सोमवार दोपहर तक आएगी। शहर में अब तक 49,451 लोगों की टेस्टिंग की जा चुकी है। 41,168 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
पंचकूला में 158 नए केस
पंचकूला : जिले में शनिवार को 158 मामले पॉजिटिव आए, इनमें 120 पंचकूला के हैं। अब तक जिले में कुल 5463 मामले आए हैं, जिनमें से 4110 पंचकूला के हैं। इनमें से 2738 कोरोना रोगी ठीक हो गए हैं तथा अब 1331 मामले एक्टिव रह गए हैं। 52970 व्यक्तियों के आरटी, पीसीआर, रैपिड एंटीजन नमूने लिए गए हैं। सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जहां से मरीज मिले हैं, उन क्षेत्रों को कंटेनमेंट किया जा रहा है।
मोहाली में 296 नए मामले
मोहाली : जिले में रविवार को कोविड-19 के 296 मामले सामने आए। 178 मरीजों ने कोविड को मात दी है, जबकि छह मरीजों की मौत हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि मरीजों का आंकड़ा 6663 पहुंच गया है। फेज-11 निवासी सात वर्षीय बच्ची, मुंडी खरड़ निवासी 75 वर्षीय महिला, जीरकपुर निवासी 79 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-68 निवासी 60 वर्षीय पुरुष, ढकोली निवासी 40 वर्षीय पुरुष व जीरकपुर निवासी 39 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जिले में 2227 मामले एक्टिव हैं और 4302 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। मरने वालों की संख्या 134 पहुंच गई है।