Move to Jagran APP

Chandigarh Coronavirus : चंडीगढ़ की पांच हॉकी खिलाड़ी निकलीं कोरोना पॉजिटिव, जूनियर महिला हाकी चैंपियनशिप स्थगित

Chandigarh Coronavirus चंडीगढ़ की पांच जूनियर महिला हॉकी खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। जिस कारण झारखंड के सिमडेगा जिले में तीन से 12 अप्रैल तक आयोजित होने वाली नेशनल 11वीं जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप को रद करना पड़ गया है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Thu, 01 Apr 2021 06:40 AM (IST)Updated: Thu, 01 Apr 2021 06:40 AM (IST)
Chandigarh Coronavirus : चंडीगढ़ की पांच हॉकी खिलाड़ी निकलीं कोरोना पॉजिटिव, जूनियर महिला हाकी चैंपियनशिप स्थगित
चंडीगढ़ की पांच जूनियर महिला हॉकी खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

चंडीगढ़, जेएनएन। झारखंड के सिमडेगा जिले में तीन से 12 अप्रैल तक आयोजित होने वाली नेशनल 11वीं जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप कोरोना की भेंट चढ़ गई है। चिंताजनक बात यह है कि इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए गई चंडीगढ़ की पांच हॉकी खिलाड़ी भी कोरोना पॉजिटिव आई है। चंडीगढ़ के अलावा झारखंड की छह हॉकी खिलाड़ी भी कोरोना पॉजिटिव आई हैं, जिस वजह से हॉकी इंडिया ने यह टूर्नामेंट रद कर दिया है। फिलहाल चंडीगढ़ की हॉकी टीम अभी झारखंड में ही है।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में 1 अप्रैल से होंगे यह खास बदलाव, जानिए आप पर क्या पड़ेगा असर

जिला खेल अधिकारी कृष्ण लाल ने बताया कि टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी खिलाड़ियों का झारखंड जाने से पहले कोराना का रेपिड टेस्ट हुआ था। इसमें सबकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। वहीं झारखंड में जब इन खिलाड़ियों का आरटीपीसीआर टेस्ट हुआ तो उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं टीम के साथ मौजूद संदीप कौर ने कहा कि पांचों कोरोना पॉजिटिव खिलाड़ियों को किसी तरह की कोई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत नहीं है। हम उनके संपर्क में हैं। अब उनका दो अप्रैल को दोबारा टेस्ट होगा। अब रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो पूरी टीम वापस चंडीगढ़ लौटेगी।

यह भी पढ़ें-  तलाक के 5 साल बाद पति ने की दरिंदगी की हदें पार, अमृतसर से लुधियाना आकर महिला के साथ किया दुष्कर्म

चंडीगढ़ में 266 नए कोरोना पाजिटिव मिले

चंडीगढ़ में बुधवार को 266 नए कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज किए गए। इनमें 159 पुरुष और 107 महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गईं। अब तक 26,999 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। इस समय 2,918 कोरोना एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि पिछले 24 घंटे में 2,065 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। अब तक संक्रमण से 379 लोगों की मौत हो चुकी है। 204 लोगों के कोरोना सैंपल लेकर टेस्टिंग के लिए भेजे गए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट वीरवार दोपहर तक आएगी।

वहीं, 179 कोरोना संक्रमित मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक 23,702 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग अब तक 3,11,905 लोगों के कोरोना सैंपल लेकर टे¨स्टग कर चुका है। इनमें से 2,83,876 लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 1,030 लोगों के कोविड सैंपल तकनीकी खामियों की वजह से खारिज कर दिए गए।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.