Chandigarh CoronaVirus Update: पंचकूला में 93 नए पाजिटिव केस, एक कोरोना संक्रमित मरीज ने तोड़ा दम
Chandigarh CoronaVirus Update शुक्रवार को पंचकूला ks सेक्टर-16 में 64 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। पंचकूला में अबतक कुल 131 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। इसकी पुष्टि पंचकूला सिविल सर्जन डा. जसजीत कौर ने की है।
चंडीगढ़, [विशाल पाठक]। पंचकूला में शुक्रवार को 93 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं और एक कोरोना संक्रमित मरीज ने दम तोड़ा है। सेक्टर-16 में 64 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। पंचकूला में अबतक कुल 131 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। वहीं, पंचकूला का कोविड रिकवरी रेट बढ़कर 93.15% हो गया है। इसकी पुष्टि पंचकूला सिविल सर्जन डा. जसजीत कौर ने की है। पंचकूला में कोरोना के 483 एक्टिव केस है।
वहीं, चंडीगढ़ में जहां रोजाना 70 से 100 कोरोना संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, संक्रमित मरीजों के ठीक होने का सिलसिला भी जारी है। शहर में औसत रोजाना 100 से ज्यादा संक्रमित मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा रहा है। 27 नवंबर को शहर में सबसे ज्यादा कोरोना एक्टिव मरीज दर्ज किए गए थे। 27 नवंबर को शहर में 1,190 कोरोना एक्टिव मरीज थे। पांच दिन में कोरोना एक्टिव केस कम होकर 981 रह गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक शहर में इस समय कोरोना पॉजिटिविटी रेट 12.6 फीसद दर्ज किया गया है। जोकि पिछले महीनें की दो नवंबर को 13.42 दर्ज किया गया था। हालांकि कोरोना पॉजिटिविटी रेट कम होने के बावजूद अभी भी चंडीगढ़ में संक्रमित मरीजों की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है। देश में अगर कोरोना संक्रमित मरीजों की दर देखी जाए, तो इस समय 6.71 फीसद दर्ज की गई है।
27 नवंबर के बाद शहर में कम हुए काेरोना एक्टिव केस
तारीख कितने एक्टिव केस
27 नवंबर 1,190
28 नवंबर 1,115
29 नवंबर 1,140
30 नवंबर 1,062
1 दिसंबर 1,086
2 दिसंबर 1,082
3 दिसंबर 981
इन राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश में कम हुआ कोरोना पॉजिटिविटी रेट
राज्य व यूटी दो नवंबर को पॉजिटिविटी रेट दो दिसंबर को पॉजिटिविटी रेट
केरल 15.96 13.15
पुदुचेरी 17.26 14.73
कर्नाटक 10.21 07.83
महाराष्ट्र 19.61 17.45
आंध्र प्रदेश 10.42 8.71
चंडीगढ़ 13.42 12.06
छत्तीसगढ़ 10.36 9.52
तमिलनाडु 7.56 6.77
गोवा 13.06 12.51
ऋिपुरा 7.45 6.99
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें