Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में कोरोना का खतरा ज्यादा, देशभर में पाॅजिटिविटी रेट में सातवें स्थान पर, पंजाब और हरियाणा भी पीछे

Chandigarh Corona Update देश में कोरोना का कहर जारी है। तीसरी लहर में एक दिन में पूरे देश में 2 लाख से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो चंडीगढ़ में संक्रमण की दर सर्वाधिक दर्ज की गई है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 11:52 AM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 11:52 AM (IST)
चंडीगढ़ में कोरोना का खतरा ज्यादा, देशभर में पाॅजिटिविटी रेट में सातवें स्थान पर, पंजाब और हरियाणा भी पीछे
चंडीगढ़ के मुकाबले पंजाब और हरियाणा में पॉजिटिविटी रेट कम है।

विशाल पाठक, चंडीगढ़। Chandigarh Corona Update: देश में कोरोना का कहर जारी है। तीसरी लहर में एक दिन में पूरे देश में 2 लाख से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो चंडीगढ़ में संक्रमण की दर सर्वाधिक दर्ज की गई है। पहले स्थान पर गोवा, दूसरे पर पश्चिम बंगाल, तीसरे पर मध्यप्रदेश, चौथे पर दिल्ली, पांचवें पर पुड्डुचेरी, छठे पर हिमाचल प्रदेश और सातवें स्थान पर चंडीगढ़ है। चंडीगढ़ में पॉजिटिविटी रेट 22.1 फीसद दर्ज की गई है। देश में सबसे कम पॉजिटिविटी रेट जम्मू-कश्मीर में है।

loksabha election banner

चंडीगढ़ में इस समय कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या आठ हजार के पार पहुंच गई है। इस समय 8,511 कोरोना एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है। विभाग 9,23,182 लोगों का कोविड टेस्ट कर चुका है। 8,45,364 लोगों की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है।  66,673 संक्रमित मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। संक्रमण से अब तक 1,086 लोगों की मौत हो चुकी है।

चंडीगढ़ के मुकाबले पंजाब और हरियाणा में पॉजिटिविटी रेट कम

चंडीगढ़ के मुकाबले पंजाब और हरियाणा में पॉजिटिविटी रेट सबसे कम है। पंजाब में पॉजिटिविटी रेट 17.5 और हरियाणा में 15.5 फीसद दर्ज की गई। उत्तर भारत के बाकी राज्यों में जैसे जम्मू-कश्मीर में पॉजिटिविटी रेट 2.6 फीसद, उत्तराखंड में 10.2 अौर लद्दाख में 12.2 फीसद पॉजिटिविटी रेट दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सुमन सिंह ने कहा कि बेशक शहर में संक्रमित मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन इनमें से मात्र सात से आठ फीसद मरीजों को ही जरूरत पड़ने पर अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है। 92 फीसद मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है। होम आइसोलेशन में ही मरीज संक्रमण से रिकवर कर जा रहे हैं।

किस राज्य में कितना पॉजिटिविटी रेट

राज्य             पॉजिटिविटी रेट

गोवा                   33.0

पश्चिम बंगाल          32.9

मध्य प्रदेश            29.4

दिल्ली                  27.3

पुदुचेरी                  26.9

हिमाचल प्रदेश       26.2

चंडीगढ़                22.1

महाराष्ट्र                20.7

सिक्किम               18.7

करेल                   18.1


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.