Move to Jagran APP

कोरोना टेस्टिंग में चंडीगढ़ ने पंजाब, हरियाणा और हिमाचल को पछाड़ा, अब तक 9 लाख से ज्यादा की हुई जांच

चंडीगढ़ के मुकाबले पंजाब हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में सबसे कम कोविड टेस्टिंग की जा रही है। पंजाब में प्रति 10 लाख लोगों की आबादी पर 1197 हरियाणा में 1561 और हिमाचल प्रदेश में प्रति 10 लाख की आबादी पर 1523 लोगों का कोविड टेस्ट किया जा रहा है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 02:03 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 02:03 PM (IST)
कोरोना टेस्टिंग में चंडीगढ़ ने पंजाब, हरियाणा और हिमाचल को पछाड़ा, अब तक 9 लाख से ज्यादा की हुई जांच
चंडीगढ़ में रोजाना औसतन 5 हजार से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच हो रही है।

विशाल पाठक, चंडीगढ़। Chandigarh Corona test: कोरोना की तीसरी लहर में चंडीगढ़ में कोरोना सैंपलिंग बढ़ा दी गई है। पूरे देश में चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं। टेस्टिंग बढ़ाने की वजह से शहर में रोजाना 1500 से 1700 संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। चंडीगढ़ में प्रति 10 लाख लोगों की आबादी पर 5,555 लोगों का कोविड टेस्ट किया जा रहा है।

loksabha election banner

यूटी स्वास्थ्य विभाग अब तक 9,23,182 लोगों के कोविड सैंपल लेकर टेस्टिंग कर चुका है। 8,45,364 लोगों की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है। चंडीगढ़ के बाद देश में दूसरे स्थान पर सबसे ज्यादा कोविड टेस्टिंग गोवा में की जा रही है। गोवा में प्रति 10 लाख लोगों की आबादी पर 5,499 लोगों की कोविड टेस्टिंग की जा रही है। तीसरे स्थान पर जम्मू-कश्मीर है, यहां प्रति 10 लाख लोगों की आबादी पर 5,443 लोगों का रोजाना कोविड टेस्ट किया जा रहा है।

चंडीगढ़ के मुकाबले पंजाब, हरियाणा, हिमाचल में सबसे कम कोविड टेस्टिंग

चंडीगढ़ के मुकाबले पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में सबसे कम कोविड टेस्टिंग की जा रही है। पंजाब में प्रति 10 लाख लोगों की आबादी पर 1,197, हरियाणा में 1,561 और हिमाचल प्रदेश में प्रति 10 लाख की आबादी पर 1,523 लोगों का कोविड टेस्ट किया जा रहा है।

आरटी-पीसीआर टेस्ट का रेट कम करने का हुआ फायदा

स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सुमन सिंह ने बताया कि प्रशासन की ओर से आरटी-पीसीआर और रैपिड एंटीजन कोविड टेस्ट के रेट कम करने का फायदा हुआ है। लोग अब टेस्टिंग के लिए आगे आ रहे हैं, जबकि शहर के सभी सरकारी अस्पताल में कोरोना टेस्टिंग की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। पहले प्राइवेट लैब, क्लिनक और हॉस्पिटल में आरटी-पीसीआर टेस्ट कराने के लिए 450 रुपये वसूल किए जाते थे, अब आरटी-पीसीआर टेस्ट 299 रुपये में होगा। जबकि रैपिड एंटीजन टेस्ट की कीमत 350 रुपये ही रहेगी। इसके अलावा ट्रयू नेट टेस्टिंग के लिए 1,250 रुपये और एंटीबॉडी टेस्ट के लिए 250 रुपये वसूल किए जाएंगे। यह नए रेट तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। पंजाब और हरियाणा में कोविड टेस्ट के रेट बदलने पर चंडीगढ़ प्रशासन ने यह फैसला किया है।स्वास्थ्य सचिव ने कहा अगर कोई भी प्राइवेट लैब, क्लिनिक या अस्पताल इन नए रेट का उल्लंघन करता है, उन पर एपिडेमिक डीजिज एक्ट 189 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इन राज्यों में रोजाना सबसे ज्यादा कोविड टेस्टिंग हो रही

राज्य                          कोविड टेस्ट (प्रति 10 लाख लोगों पर)

चंडीगढ़                         5,555

गोवा                             5,499

जम्मू-कश्मीर                 5,443

मिजोरम                        5,334

दिल्ली                          3,288

कर्नाटक                        3,268

उत्तराखंड                       2,718

सिक्किम                        2,435

छत्तीसगढ़                       1,923

तमिलनाडु                       1,879

केरल                             1,858


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.