कोरोना काल में बेहतर कार्य करने वाले चंडीगढ़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को किया जाएगा सम्मानित
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी जल्द ही इस मुद्दे पर युवा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के लिए आ रहे हैं। कांग्रेस के अनुसार जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं पिछले साल लाेगों की मदद की है उन्हें पार्टी के स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल और कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने युवा कार्यकर्ताओं को कोरोना काल में लोगों की मदद करने के लिए प्रेरित करते रहे हैं। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी जल्द ही इस मुद्दे पर युवा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के लिए आ रहे हैं। कांग्रेस के अनुसार जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं पिछले साल लाेगों की मदद की है उन्हें पार्टी के स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इसके तहत सेक्टर-35 स्थित पार्टी कार्यालय में चंडीगढ़ युवा कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण मीटिंग में पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल और प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला द्वारा काेरोना काल में बेहतरीन कार्य करने के लिए युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लव कुमार को सम्मानित किया गया, जिन्होंने कोरोना महामारी में बेहतरीन कार्य किया।
लव कुमार ने बताया कि राहुल गांधी, कृष्णा अल्लावारू व राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास ने भी चंडीगढ़ के सभी युवा कांग्रेस साथियों को महामारी में बेहतरीन कार्य के लिए चंडीगढ़ प्रभारी वैभव वलिया के माध्यम से बधाई दी है। करोना काल के दौरान चंडीगढ़ में लोगों को लंगर सेवा, राशन सेवा, और जिनको जरूरत थी उनको युवा कांग्रेस की तरफ से राहत राशि भी दी गई थी। एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया था, जिसमें अनेक प्रकार की मदद के लिए फोन आते थे, जैसे एक व्यक्ति जिसके किसी रिश्तेदार की करोना की वजह से मृत्यु हुई थी और उसके शव को ले जाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था की गई। लव कुमार ने इसका श्रेय पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल और प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला को दिया। बंसल और चावला की प्रेरणा और आशीर्वाद के साथ वह यह कार्य करते रहे हैं। लव कुमार ने कहा यदि करोना की तीसरी लहर आती है तो कांग्रेस अपने सभी साथियों के साथ लोगों की मदद के लिए फिर से तैयार है।
कांग्रेस ने टीचर सेल का किया गठन
सेक्टर-35 के कांग्रेस भवन में मंगलवार को टीचर सेल का गठन किया गया। जिसमें रिटायर्ड प्रिंसिपल चितरंजन सिंह को चेयरमैन नियुक्त किया गया है।कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने बताया कि अध्यापको में बीजेपी की सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष है। चर सेल के नवनियुक्त चेयरमैन चितरंजन सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। उनके सेल की टीम आने वाले चुनाव में जी जान लगाकर मोदी सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुंचाने में पार्टी की मदद करेगी।