Move to Jagran APP

नवजोत सिद्धू का चंडीगढ़ कांग्रेस भी उठाएगी फायदा

नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनने से चंडीगढ़ कांग्रेस के नेता भी गद्गद् हैं। चंडीगढ़ कांग्रेस अभी से नवजोत सिंह सिद्धू की दिसंबर माह में होने वाले नगर निगम चुनाव में प्रचार के लिए मांग कर रही है। चंडीगढ़ कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि शहर में पार्टी के प्रति माहौल बनाने के लिए नवजोत सिंह सिद्धू की मदद ली जाएगी। इस संबंध में चंडीगढ़ कांग्रेस के नेताओं की पार्टी प्रभारी हरीश रावत से भी बात हो चुकी है। उन्होंने नगर निगम चुनाव के लिए सिद्धू को स्टार प्रचारक के तौर पर उस समय भेजने की मांग की है। वहीं चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चावला भी जल्द ही सिद्धू से बैठक करने जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 06:32 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 06:32 PM (IST)
नवजोत सिद्धू का चंडीगढ़ कांग्रेस भी उठाएगी फायदा
नवजोत सिद्धू का चंडीगढ़ कांग्रेस भी उठाएगी फायदा

राजेश ढल्ल, चंडीगढ़

loksabha election banner

नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनने से चंडीगढ़ कांग्रेस के नेता भी गद्गद् हैं। चंडीगढ़ कांग्रेस अभी से नवजोत सिंह सिद्धू की दिसंबर माह में होने वाले नगर निगम चुनाव में प्रचार के लिए मांग कर रही है। चंडीगढ़ कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि शहर में पार्टी के प्रति माहौल बनाने के लिए नवजोत सिंह सिद्धू की मदद ली जाएगी। इस संबंध में चंडीगढ़ कांग्रेस के नेताओं की पार्टी प्रभारी हरीश रावत से भी बात हो चुकी है। उन्होंने नगर निगम चुनाव के लिए सिद्धू को स्टार प्रचारक के तौर पर उस समय भेजने की मांग की है। वहीं चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चावला भी जल्द ही सिद्धू से बैठक करने जा रहे हैं।

नगर निगम चुनाव से पहले भी चंडीगढ़ कांग्रेस चाहती है कि गुरु को पार्टी कार्यक्रमों में बुलाकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा जाए। चंडीगढ़ कांग्रेस के नेताओं का कहना है है कि सिद्धू के आने से पंजाबी वोटर्स पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। पंजाब से पहले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए सिद्धू भी अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

वर्ष 2016 में आए थे भाजपा के लिए प्रचार करने

इससे पहले साल 2016 में हुए नगर निगम चुनाव में भी नवजोत सिंह सिद्धू प्रचार के लिए चंडीगढ़ आए थे, लेकिन उस समय उन्होंने भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया था। लेकिन इस बार वह कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। चंडीगढ़ कांग्रेस ने अभी से नगर निगम चुनाव को लेकर कमर कस ली है। पार्टी प्रभारी हरीश रावत चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर गंभीर है क्योंकि इसके तीन माह बाद ही पंजाब विधानसभा चुनाव है, इसलिए पंजाब की जनता को मैसेज देने के लिए कांग्रेस नगर निगम चुनाव के बाद अपना मेयर बनवाना चाहती है।

सिद्धू की पत्नी ने मांगा था टिकट

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर चंडीगढ़ से सांसद का चुनाव लड़ना चाहती हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में नवजोत कौर ने चंडीगढ़ से चुनाव लड़ने के लिए टिकट भी मांगी थी। उस समय नवजोत कौर ने टिकट फाइनल होने से पहले शहर में आधा दर्जन से ज्यादा राजनीतिक कार्यक्रम में भी भाग लेकर माहौल बनाने का प्रयास किया था। लेकिन उस समय पार्टी हाईकमान ने एक बार फिर से पवन बंसल पर विश्वास जताया था। उस समय नवजोत कौर ने वर्तमान अध्यक्ष सुभाष चावला के घर जाकर भी उनके साथ बैठक की थी। दिसंबर माह में शहर के 35 वार्ड के लिए चुनाव होने हैं।

कोट

नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बनने का चंडीगढ़ कांग्रेस को भी फायदा मिलेगा। दिसंबर माह में होने वाले नगर निगम चुनाव में सिद्धू को प्रचार के लिए बुलाया जाएगा। नवजोत सिद्धू के पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनने से चंडीगढ़ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भी नया जोश भर गया है। किसान आंदोलन में पहले से लोग नाराज है, जिसका नुकसान भाजपा को होगा

सुभाष चावला, अध्यक्ष, चंडीगढ़ कांग्रेस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.