Move to Jagran APP

Chandigarh MC House Metting ः पानी के बढ़े रेट को लेकर हंगामा, भाजपाइयों ने कांग्रेस के पार्षदों को कमल का फूल दिया

Chandigarh MC House Meeting कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला को सदन की बैठक देखने से रोक दिया गया। उन्हें दर्शक दीर्घा में नहीं जाने दिया जा रहा। जिस पर पूर्व मेयर सुभाष चावला ने रोष जाहिर किया है।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 11:51 AM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 02:17 PM (IST)
Chandigarh MC House Metting ः  पानी के बढ़े रेट को लेकर हंगामा, भाजपाइयों ने कांग्रेस के पार्षदों को कमल का फूल दिया
चंडीगढ़ में हाउस बैठक में जाने से रोकने पर पूर्व मेयर सुभाष चावला धरने पर बैठ गए।

चंडीगढ़, जेएनएन। सदन की बैठक में पानी के बढ़े हुए रेट के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा पार्षदों का आपस में हंगामा हो गया। भाजपा पार्षदों ने कांग्रेस पार्षदों की सीट पर जाकर विरोध जाहिर किया। वहीं भाजपा के पार्षदों ने कांग्रेस के पार्षदों को कमल का फूल भी दिया। इसस पहले नगर निगम के पूर्व मेयर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला को सदन की बैठक देखने से रोक दिया गया। उन्हें दर्शक दीर्घा में नहीं जाने दिया जा रहा। जिस पर पूर्व मेयर सुभाष चावला ने रोष जाहिर किया है। जाने से रोकने पर पूर्व मेयर सुभाष चावला सदन की बैठक के बाहर जमीन पर धरने पर बैठ गए हैं। सुभाष चावला का कहना है कि वह नगर निगम के दो बार में रहे हैं। क्या दर्शक दीर्घा में बैठकर वह सदन की बैठक भी नहीं देख सकते।

loksabha election banner

मालूम हो कि जहां पर सदन की दर्शक दीर्घा है वहां पर कोरोना के कारण अधिकारियों को बिठाया गया है। ऐसे में दर्शक दीर्घा लोगों के लिए बंद कर दी गई है। कोरोणा से पहले दर्शक दीर्घा में उन लोगों को जाने दिया जाता था जोकि पास बना कर जाते थे। हर पार्षद को अपने दो जानकारों के पास बनाने का अधिकार था। दर्शक न के बाहर पूर्व मेयर सुभाष चावला की सुरक्षाकर्मियों के साथ बहस भी हुई।

 

सुरक्षाकर्मी बोले- अधिकारियों के निर्देश का किया पालन

सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि अधिकारियों के निर्देश पर दर्शक दीर्घा आम लोगों के लिए बंद की गई है। जबकि सुभाष चावला का कहना है कि सदन की बैठक देखने का आम लोगों को अधिकार है। वह नगर निगम के पूर्व में रवि रहे हैं। ऐसे में उन्हें रोकना गलत है। 

कांग्रेस ने किया विरोध तो कमिश्नर बोले- कोरोना के कारण रोका गया

सदन की बैठक में भी कांग्रेस पार्षद सतीश कैंथ ने कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला को सदन की बैठक ना देखने देने पर विरोध जाहिर किया। इस पर कमिश्नर केके यादव ने कहा कि कोरोना के कारण दर्शक दीर्घा पर रोका गया है। वहीं भाजपा पार्षदों ने इस फैसले का समर्थन किया है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.