Move to Jagran APP

भाई पर गोली चलवाने वाली बहनों के साथ चंडीगढ़ कांग्रेस का नेता भी गिरफ्तार, कॉल रिकार्डिंग में बड़ा खुलासा

गुरसेवक पर गोली चलाने वाले मुख्य आरोपित की तलाश जारी है। इस मामले में मलोया थाना पुलिस ने शनिवार को गुरसेवक की बहन हरसिमरत कौर उर्फ सीमा और सिमरन सहित उसके एक साथी जानू मलिक को गिरफ्तार किया था।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 12:11 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 01:39 PM (IST)
भाई पर गोली चलवाने वाली बहनों के साथ चंडीगढ़ कांग्रेस का नेता भी गिरफ्तार, कॉल रिकार्डिंग में बड़ा खुलासा
गुरसेवक की दोनों बहनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

कुलदीप शुक्ला, चंडीगढ़। चंडीगढ़ के डड्डूमाजरा में दो बहनों द्वारा भाई अपने जानकारों को गोली चलवाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मामले में घायल गुरसेवक पर गोली चलवाने वाली दोनों बहनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उनमें से एक महिला कोरोना पॉजिटिव है और वह पुलिस की निगरानी में क्वारंटाइन है। वहीं, पुलिस ने एक अन्य आरोपित जानू मलिक को भी गिरफ्तार किया है।

loksabha election banner

वहीं, गुरसेवक पर गोली चलाने वाले मुख्य आरोपित की तलाश जारी है। इस मामले में मलोया थाना पुलिस ने शनिवार को गुरसेवक की बहन हरसिमरत कौर उर्फ सीमा और सिमरन सहित उसके एक साथी जानू मलिक को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार जानू मलिक चंडीगढ़ कांग्रेस का प्रदेश महासचिव है। आरोपित डड्डूमाजरा निवासी जानू मलिक को पुलिस आज दोपहर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर रिमांड हासिल करेगी। वारदात में उपयोग देसी पिस्टल सहित खोल भी बरामद कर लिया गया है।

सिमरन के दोस्त ने चलाई थी गोली

जानकारी के अनुसार गुरसेवक से झगड़े के बाद दोनों बहनों ने अपने-अपने साथी को कॉल करके मौके घर (मायके) बुलाया था। इसके बाद दो लोगों ने आकर गुरसेवक के साथ मारपीट की और उनमें से एक ने उसपर गोली चला दी। पुलिस के हाथ एक मोबाइल रिकार्डिंग लगी है। रिकार्डिंग के मुताबिक गुरसेवक पर गोली उसकी बहन सिमरन के दोस्त ने चलाई थी, जो अभी तक फरार है। जबकि, जानू मलिक गुरसेवक की बड़ी बहन हरसिमरत का दोस्त है। हालांकि, दोनों बहने एक-दूसरे के दोस्तों से परिचित हैं।

कांग्रेस में कई सीनियर नेताओं का भी करीबी है जानू मलिक

कांग्रेस प्रदेश महासचिव जानू मलिक की चंडीगढ़ कांग्रेस में गहरी पैठ है। वह कई कांग्रेसी सीनियर नेताओं का करीबी है। उसकी गिरफ्तारी के बाद प्रदेश कांग्रेस हलचल मची हुई है। हालांकि, अभी तक पुलिस की जांच में किसी कांग्रेसी नेता की कोई भूमिका सामने नहीं आई है। सूत्रों के अनुसार प्रदेश कांग्रेस की कमेटी अपने स्तर पर भी जानू मलिक पर गाज गिरा सकती है।

यह है मामला

बीते वीरवार को डड्डूमाजरा कालोनी में 29 वर्षीय गुरसेवक ने अपनी दोनों विवाहित बहनों को अपने ससुराल जाने को कहा था। इस पर दोनों बहनों का गुरसेवक के साथ झगड़ा हो गया। रात करीब 9.30 दोनों बहनों ने फोन करके अपने-अपने जानकारों को घर (मायके) बुला लिया। दो आरोपितों ने घर के सामने गुरसेवक से मारपीट की और एक युवक ने उसके पैर  पर गोली मार दी। गोली इसके पैर से आर-पार हो गई। घायल गुरसेवक को पुलिस ने जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया। पीड़ित की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.