Move to Jagran APP

चंडीगढ़ कांग्रेस की एंबुलेंस सर्विस से मनमर्जी के रेट वसूलने वालों पर लगाम, मरीजों को मुफ्त मिल रही सुविधा

चंडीगढ़ कांग्रेस द्वारा शुरू की गई निशुल्क एंबुलेंस सुविधा का कोरोना मरीजों को फायदा मिल रहा है। इससे मनमर्जी के दाम वसूलने वाले एंबुलेंस संचालकों पर भी कुछ हद तक लगाम लगी हुई है। पार्टी की तरफ से दो एंबुलेंस चलाई जा रही है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Wed, 19 May 2021 11:54 AM (IST)Updated: Wed, 19 May 2021 11:54 AM (IST)
चंडीगढ़ कांग्रेस की एंबुलेंस सर्विस से मनमर्जी के रेट वसूलने वालों पर लगाम, मरीजों को मुफ्त मिल रही सुविधा
चंडीगढ़ कांग्रेस की तरफ से चलाई जा रही एंबुलेंस।

चंडीगढ़, जेएनएन। कोरोना मरीजों (Corona Patients) को घर से अस्पताल पहुंचाने के लिए चंडीगढ़ कांग्रेस (Chandigarh Congress) की ओर से शुरू की गई एंबुलेंस सर्विस (Ambulance Service) काफी मददगार साबित हो रही है। कांग्रेस ने यह 24 घंटे सुविधा शुरू की है। अब तक 150 से ज्यादा कोरोना के गंभीर मरीजों को घर से अस्पताल छोड़ा गया है। कांग्रेस ने दो एंबुलेंस चलाई जा रही है। जिनमें एक गाड़ी में ऑक्सीजन किट है और दूसरी बिना ऑक्सीजन किट वाली है। ऑक्सीजन किट वाली गाड़ी की ज्यादा मांग है। अब तो लोग अस्पताल से वापस घर छोड़ने के लिए एंबुलेंस मंगवा रहे हैं। कई मरीज तो ऐसे थे जिनका ऑक्सीजन लेवल कम था और एंबुलेंस में आक्सीजन की सुविधा होने से उन्हें फायदा मिला।

loksabha election banner

चंडीगढ़ कांग्रेस पार्टी की ओर से शुरू की गई एंबुलेंस सर्विस का पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी भी प्रंशसा कर चुकी हैं। वहीं अब कांग्रेस ने 21 मई को राजीव गांधी के 30वीं पुण्यतिथि पर शहर में कोरोना बचाव के लिए 50 हजार लोगों को मास्क और किट बांटेगी। शहर के सभी 35 वार्ड में यह अभियान चलाया जाएगा।

एक कॉल पर मरीज के घर पहुंचेगी एंबुलेंस

इस समय निजी एंबुलेंस संचालक मनमर्जी के रेट वसूल रहे हैं। चंडीगढ़ कांग्रेस के निशुल्क एंबुलेंस सुविधा शुरू करने से मनमर्जी करने वालों पर भी लगाम लगी है। एंबुलेंस सर्विस के लिए मोबाइल नंबर 9815533888 और 7589065075 पर फोन कर सकते हैं। आपके घर पर एंबुलेंस पहुंच जाएगी जिसके अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर के अलावा मरीज की सुरक्षा के लिए दूसरे उपकरण भी उपलब्ध होंगे।

ट्राईसिटी के कोरोना मरीजों को मिल रही सुविधा

कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने बताया कि यह सुविधा शहरवासियों के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। कोई शहरवासी कोरोना मरीज के लिए यह एंबुलेंस मंगवा सकता है। इसके लिए कोई चार्ज नहीं वसूल किया जाएगा। एंबुलेंस में टेक्नीकल स्टााफ भी मौजूद रहेगा। बता दें कि चार अप्रैल से यह सुविधा शुरू की गई थी। पंचकूला, जीरकपुर और बनूड़ तक भी मरीजों को लेने के लिए गाड़ी जा रही है। दो गाड़ियां चल रही है जबकि एक गाड़ी बैकअप के लिए रखा गया है। उनका कहना है कि 21 मई को बापूधाम में एक बड़ा कार्यक्रम किया जा रहा है जहां पर चार लाख रुपये की दवाएं भी जरूरतमंदों को बांटी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.