Move to Jagran APP

चंडीगढ़ कांग्रेस का आरोप, भाजपा मेयर के दौरा करने के बाद भी मौलीजागरां में गंदगी के ढेर

चंडीगढ़ कांग्रेस प्रदेश महामंत्री शशि शंकर तिवारी कांग्रेस कॉलोनी सेल चेयरमैन मुकेश राय ने चंडीगढ़ के मेयर रविकांत शर्मा औ वार्ड नंबर-7 के पार्षद अनिल दुबे की आलोचना की है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पूरे मौलीजागरां में हर गली में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Thu, 10 Jun 2021 10:44 AM (IST)Updated: Thu, 10 Jun 2021 10:44 AM (IST)
चंडीगढ़ कांग्रेस का आरोप, भाजपा मेयर के दौरा करने के बाद भी मौलीजागरां में गंदगी के ढेर
चंडीगढ़ कांग्रेस ने मौलीजागरां में प्रदर्शन कर रोष जताया है।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ कांग्रेस प्रदेश महामंत्री शशि शंकर तिवारी, कांग्रेस कॉलोनी सेल चेयरमैन मुकेश राय ने चंडीगढ़ के मेयर रविकांत शर्मा औ वार्ड नंबर-7 के पार्षद अनिल दुबे की आलोचना की है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पूरे मौलीजागरां में हर गली में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। लेकिन स्थानीय पार्षद लोगों को समस्याओं को दूर करने के बजाय मेयर को साथ लेकर वार्ड का दौरा करवा रहे हैं। जब चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो, ये देख पार्षद वार्ड के निवासियों को गुमराह करने के लिए अपने मेयर को लेकर वार्ड का दौरा कर रहे हैं। शशि शंकर तिवारी ने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही ओछी राजनीति की है, जब भी चुनाव आते हैं तो लोगों को गुमराह करने में लग जाते हैं। मुकेश राय ने कहा कि हर गली में गंदगी है और सड़को का बुरा हाल है। मौलीजागरां कांप्लेक्स के अंदर हर गली और पार्कों में गंदगी फैली हुई है।

loksabha election banner

इन सब के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने कूड़े के ढेर के सामने विरोध किया और कहा कि यह है भाजपा का विकास जहां ट्रकों के हिसाब से कूड़े के ढेर पड़े हुए हैं। चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर और पार्षद मूक दर्शक बने हुए हैं।

इन सब मुद्दों को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए कांग्रेस द्वारा वार्ड नंबर 7 में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। मौलीजागरां में गंदगी का ढेर लगे हुए हैं और वार्ड पार्षद अनिल दुबे गहरी नींद में सोए हुए हैं। निगम चुनाव के समय ही वह सक्रिय होते हैं उसके अलावा उनके वार्ड में लोगों को क्या परेशानी आ रही है इससे उन्हें कोई मतलब नहीं।

भाजपा पार्षद अनिल दुबे के शासनकाल में यहां पर कोई विकास कार्य तो नहीं हुआ लेकिन वार्ड का बुरा हाल जरूर हो गया है। बिजली, पानी, सड़क, खस्ता हाल पार्क, स्ट्रीट लाइट जैसी बहुत सी समस्याएं वार्ड में हैं लेकिन वार्ड पार्षद को इन चीजों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.