Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होंगे 186 कर्मचारी और 12 अाम नागरिक

आम नागरिकों में से एक दर्जन लोगों को सम्मानित किया जा रहा है। इनमें अधिकतर वे लोग हैं जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान बढ़-चढ़कर समाजसेवा की है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 07:44 PM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 07:44 PM (IST)
चंडीगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होंगे 186 कर्मचारी और 12 अाम नागरिक
चंडीगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होंगे 186 कर्मचारी और 12 अाम नागरिक

चंडीगढ़, जेएनएन। इस बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नगर निगम की ओर से सबसे ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया जा रहा है। इनमें अधिकतर 'कोरोना योद्धा' हैं। इन्होंने कोराना काल में अपनी जिम्मेवारी निभाते हुए शहरवासियों की दिन-रात सेवा की है। नगर निगम की ओर से कुल 186 सरकारी कर्मचारियों को सम्मानित करने की सूची तैयार की है।

loksabha election banner

आम नागरिकों में विनोद नागपाल, नजमा खान, रोटरी क्लब की सदस्य कवल बेदी, व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष राजन महाजन, टीचर रजनी बजाज, वन विभाग के इंस्पेक्टर प्रभुनाथ शाही, डॉ. संदीप चटवाल, आदित्य अकरे, मोहाली की ओपन एक्सेस टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, विक्रांत और शिप्रा भारद्वाज का नाम शामिल है।

इन अनमोल कार्यों के कारण किया जा रहा सम्मानित

  • नजमा खान ने कोराना काल में जरूरतमंद लोगों तक दवाइयां और खाना पहुंचाने का काम किया है। मेयर की आेर से दिए गए सैनिटरी पेड और आवश्यक चीजें नजमा ने धनास की कच्ची कॉलोनी में बांटी थीं।
  • व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष राजन महाजन अब तक 90 बार रक्तदान कर चुके हैं। कोविड-19 के दौरान भी महाजन ने रक्तदान किया था।
  • टीचर रजनी बजाज ने शहर में कई पौधरोपण के कार्यक्रम कर चुकी हैं। इसके साथ ही वह विशेष बच्चों की पढ़ाई में उनकी मदद भी करती है।
  • वन विभाग में तैनात प्रभुनाथ शाही जब से कोराना शुरू हुआ है तब से लेकर अब तक लोगों को हर दिन गिलोय काटकर उसके पैकेट बांट रहे हैं। ऐसा करके वह शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने में लोगों की मदद कर रहे हैं।
  • विनोद नागपाल दिव्यांग लोगों की उनके आधार कार्ड बनवाने में मदद करते हैं। वह अब तक छह हजार दिव्यांगों की मदद कर चुके हैं।
  • कवल बेदी ने रोटरी क्लब में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए फंड इकट्ठा करवाने में मदद की है। 
  • सम्मानित किए जा रहे अन्य व्यक्तियों कोरोना काल में क्वारंटाइन सेंटर और नगर निगम को सामग्री बांटी है। इनमें खाने पीने की वस्तुओं के अलावा पीपीई किट और मास्क शामिल हैं।


कर्मचारियों को विभाग प्रमुख करेंगे सम्मानित, आम नागरिकों का सम्मान निगर इमारत में 
कोरोना के कारण इस बार केंद्र सरकार की गाइडलांइस के अनुसार सीमित संख्या में ही अधिकारी और लाेग उपस्थित रहेंगे। मेयर राजबाला मलिक का कहना है कि जो सरकारी कर्मचारी है, उन्हें उनके विभाग के प्रमुख सम्मानित करेंगे। अन्य को सम्मानित करने के लिए नगर निगम की इमारत में आयोजित कार्यक्रम में बुलाया जाएगा। इस मौके पर कमिश्नर केके यादव, सीनियर डिप्टी मेयर रवि कांत शर्मा और डिप्टी मेयर जगतार जग्गा भी उपस्थित होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.