Move to Jagran APP

चंडीगढ़ भाजपा शहर में 23 जून से 6 जुलाई तक चलाएगी पौधारोपण कार्यक्रम, रामवीर भट्टी कार्यक्रम इंचार्ज

शहर की हरियाली बढ़ाने में चंडीगढ़ भाजपा सहयोग करेगी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में 23 जून से 6 जुलाई तक पौधारोपण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इसके लिए चंडीगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश महासचिव रामवीर भट्टी को कार्यक्रम इंचार्ज बनाया गया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sat, 19 Jun 2021 11:15 AM (IST)Updated: Sat, 19 Jun 2021 11:15 AM (IST)
चंडीगढ़ भाजपा शहर में 23 जून से 6 जुलाई तक चलाएगी पौधारोपण कार्यक्रम, रामवीर भट्टी कार्यक्रम इंचार्ज
पौधारोपण कार्यक्रम को लेकर चर्चा के बाद भाजपा नेता व कार्यकर्ता।

चंडीगढ़, जेनएन। शहर की हरियाली बढ़ाने में चंडीगढ़ भाजपा सहयोग करेगी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में 23 जून से 6 जुलाई तक पौधारोपण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इसके लिए चंडीगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश महासचिव रामवीर भट्टी को कार्यक्रम इंचार्ज बनाया गया है। शहर में मानसून ने दस्तक दे दी है ऐसे में भाजपा ने शहर में लोगों को जोड़कर पौधारोपण अभियान चलाने की घोषणा की है। शहर में इस समय पौने दो लाख हरे भरे पेड़ लगे हुए हैं।

loksabha election banner

उक्त जानकारी देते हुए भाजपा प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि रामवीर भट्टी ने प्रदेश सचिव जसविंदर कौर और कार्यालय सचिव दीपक मल्होत्रा के साथ जिला नंबर दो तीन व चार का प्रवास किया और पौधारोपण के कार्यक्रम सफल बनाने के लिए मंडल स्तर तक की टीमों के गठन बारे निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि प्रत्येक जिला, मंडल, बूथ स्तर तक अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाए।

रामवीर भट्टी ने 30 जून को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का भी बूथ स्तर तक प्रसारण सुनिश्चित करने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण बूथ स्तर तक किया जाए व लोग इस कार्यक्रम का हिस्सा बने और इसे अवश्य सुने। इसके अलावा प्रदेश कार्यालय सचिव दीपक मल्होत्रा ने पार्टी के अन्य कार्यक्रमों के बारे में भी संक्षिप्त रूप से सूचना दी

इन बैठकों में जिला नंबर तीन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, जिला नंबर 4 अध्यक्ष मन्नू भसीन, जिला नंबर दो अध्यक्ष रविंद्र पठानिया, सहित जिला पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। मालूम हो कि पिछले साल कोरोना की पहली लहर के दौरान शहर में पौधारोपण अभियान थम गया था, लेकिन अब इस समय अलग-अलग संस्थाएं पौधारोपण अभियान शुरू करने की योजना बना रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.