भाजपा की Virtual Rally एक सप्ताह के लिए टली, 21 के बजाय अब 28 जून को होगी
भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद का कहना है कि अब रैली 28 जून को होगी। पार्टी कार्यालय में इंटरनेट की नई लाइन डालने के लिए यह रैली आगे की गई है।
चंडीगढ़, जेएनएन। भाजपा की ओर 21 जून को होने वाली वर्चुअल रैली अब रविवार को नहीं होगी। रैली को एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया है। भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद का कहना है कि अब रैली 28 जून को होगी। पार्टी कार्यालय में इंटरनेट की नई लाइन डालने के लिए यह रैली आगे की गई है। इसके साथ ही अब चंडीगढ़ भाजपा को रैली की तैयारियों के लिए एक सप्ताह का और समय मिला गया है। सिर्फ तिथि में बदलाव हुआ है जबकि मुख्य वक्ता के तौर पर पहले की तरह केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ही शामिल होंगे।
स्थानीय केबल ऑपरेटर रैली को लाइव दिखाएंगे
भाजपा ने 50 हजार लोगों को रैली के साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए अलग से टीम का भी गठन किया गया है। इसके साथ ही लोकल केबल ऑपरेटर्स से भी बात की गई है। वे रैली को लाइव दिखाएंगे। इसके साथ ही लोगों को रैली के लिंक भी भेजे जाएंगे। इस रैली से पहले पार्टी की ओर से मंडल की कार्यकारिणी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करना शुरू कर दिया गया है। इस रैली के लिए भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद और पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन खुद लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद का कहना है कि वर्चुअल रैली के आयोजन कमेटी के प्रभारी महासचिव चंद्रशेखर को बनाया गया है। अब रैली 21 के बजाय 28 जून को शाम पांच बजे होगी। पार्टी कार्यालय में भी रैली के लिए मंच लगाया जाएगा, जिसमे स्थानीय नेता मंच पर बैठेंगे।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें