Move to Jagran APP

चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष सूद बोले- lockdown की जरूरत नहीं, ऑक्सीजन की कमी नहीं

चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद शहर में लॉकडाउन लगाने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना को रोकने के लिए अंतिम विकल्प लॉकडाउन होगा यह बात प्रधानमंत्री ने कही है और चंडीगढ़ भाजपा भी इस बात का समर्थन करती है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Wed, 28 Apr 2021 12:21 PM (IST)Updated: Wed, 28 Apr 2021 12:21 PM (IST)
चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष सूद बोले- lockdown की जरूरत नहीं, ऑक्सीजन की कमी नहीं
चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद की फाइल फोटो।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ भाजपा ने शहर में लॉकडाउन को लेकर पहली बार अपना स्टैंड क्लीयर किया है। भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कोरोना की रोकथाम के लिए लॉकडाउन अंतिम विकल्प बताया है, उनके दिशानिर्देश अनुसार ही चंडीगढ़ भाजपा भी इस बात का समर्थन करती है कि वर्तमान में चंडीगढ़ में लॉकडाउन लगाने की आवश्यकता नहीं है।

loksabha election banner

सूद ने शहर में ऑक्सीजन की मात्रा पर संतुष्टता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक करना चाहिए। मौजूदा समय में शहर में तीन ऑक्सीजन प्लांट हैं, जहां से पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीन बनाई जा रही है। प्रशासन को अगर किसी भी तरह की दिक्कत है तो उनके कार्यकर्ता हर तरह का सहयोग देने के लिए तैयार हैं। हालात जो भी हों भाजपा कार्यकर्ता प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर का करने को तैयार हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सभी राज्यों को कहा था कि जो भी ऑक्सीजन के प्लांट लगाने के लिए तैयार हैं उनको पीएम केयर फंड से सहायता राशि प्रदान की जाएगी। चंडीगढ़ प्रशासन ने इस मौके का सही समय पर प्रयोग किया और शहर में समय रहते तीन ऑक्सीजन उत्पादन के प्लांट लगा दिए। जिसके परिणाम स्वरूप चंडीगढ़ के पास पर्याप्त मात्रा ऑक्सीजन उपलब्ध है।

सूद ने कहा कि भारतीय रेलवे ने कोरोना के रोगियों के लिए विशेष प्रकार के कोच तैयार किए गए हैं। इन कोच को चंडीगढ़ में भी लाया जाए ताकि आपदा की स्थिति में रोगियों को कोच में रख कर उपचार करने का भी प्रबंध पहले से हो सके। उन्होंने सुझाव दिया कि चंडीगढ़ के आस पास के अन्य राज्यों से भी चंडीगढ़ के पी जी आई में रोगियों को वहां के अस्पतालों से रेफर करके भेजा जा रहा है जिस से चंडीगढ़ के मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने मांग की कि चंडीगढ़ में मल्टीस्टोरी फ्लैट्स में कोरोना मरीजों का पता नहीं चल पाता, जिस से वहां पर रहने वाले अन्य लोग भी जल्दी इस बिमारी का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में पहले की तरह कोरोना के मरीजों के घरों के बाहर क्वारंटाइन नोटिस के लगाया जाए। 

अतिरिक्त वेंटिलेटर के लिए केंद्रीय मंत्रालय के संपर्क में भाजपा

अरुण सूद ने कहा कि चंडीगढ़ में अतिरिक्त वेंटिलेटर की मांग को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए चंडीगढ़ भाजपा केंद्रीय मंत्रालयों से लगातार संपर्क में हैं और पूरा प्रयास कर रहे हैं कि जल्द से जल्द चंडीगढ़ को भी वेंटिलेटर प्राप्त हो सके। उधर चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री चंद्रशेखर ने प्रशासक बदनोर को कहा है कि चंडीगढ़ में इस बार फिर से प्राइवेट स्कूल की मैनेजमेंट ने लोगों से फीस बढ़ा कर जमा करवाने के लिए दबाव बनाना शुरू किया है। इससे चंडीगढ़ के अभिभावकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासक ने सम्बंधित अधिकारियों को इस प्रति जरूरी दिशानिर्देश देने का आश्वासन दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.