Move to Jagran APP

चंडीगढ़ भाजपा का दावा- हमारे पास 10 हजार एलपीजी सिलेंडर, इमजेंसी के लिए प्रशासन इनमें भरवाए Oxygen

शहर में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में मेडिकल ऑक्सीजन की मांग भी बढ़ने लगी है। इसको देखते हुए चंडीगढ़ भाजपा की ओर से दस हजार खाली एलपीजी सिलेंडरों का इंतजाम किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन इनमें मेडिकल ऑक्सीजन भरवाकर इमरजेंसी में इस्तेमाल कर सकता है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sat, 01 May 2021 11:43 AM (IST)Updated: Sat, 01 May 2021 11:43 AM (IST)
चंडीगढ़ भाजपा का दावा- हमारे पास 10 हजार एलपीजी सिलेंडर, इमजेंसी के लिए प्रशासन इनमें भरवाए Oxygen
एलपीजी गैस सिलेंडर की फाइल फोटो (जागरण)

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में मेडिकल ऑक्सीजन की मांग भी बढ़ने लगी है। इसको देखते हुए चंडीगढ़ भाजपा की ओर से दस हजार खाली एलपीजी सिलेंडरों का इंतजाम किया गया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि अगर प्रशासन चाहे तो आपाताकालीन स्थिति में आवश्यकता पड़ने पर इन सिलेंडरों में मेडिकल ऑक्सीजन भरकर वैकल्पिक तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

loksabha election banner

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि हाल ही में नेताओं की बैठक हुई है, जिसमें कोरोना काल में सेवा ही संगठन पार्ट-2 के तहत चंडीगढ़ भाजपा द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद, संगठन महामंत्री दिनेश कुमार,  प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर, रामवीर भट्टी सहित प्रदेश पदाधिकारी,  सेवा कार्यों में लगे हुए सभी सेवा कार्य इंचार्ज, जिला अध्यक्ष व मोर्चा अध्यक्ष भी शामिल रहे।

अलग अलग सेवाओं के इंचार्ज ने बताया कि शहर में अब तक लगभग दाे हजार खाने के पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। 70 लोगों को मेडिकल ऑक्सीजन उपलब्ध करवाई गई है और कई लोगों के उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में बेड उपलब्ध करवाने और भर्ती करवाया गया है।

भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने बताया कि कोरोना संक्रमित परिवारों को खाना पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यालय में प्रदेश महासचिव रामवीर भट्टी की देखरेख में मोदी किचन चलाया जा रहा है। प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अमित जिंदल की  देखरेख में मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की जा रही है। प्रिंस बंदूला द्वारा मरीजों के लिए बेड दवाइयां इंजेक्शन वेंटिलेटर सहित हर प्रकार की चिकित्सीय सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।

अमित राणा द्वारा मूवमेंट पास तथा प्रशासनिक कार्य में सहायता की जा रही है। डॉ हुकुमचंद द्वारा इम्युनिटी बूस्टर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। युवा मोर्चा के जसमनप्रीत सिंह द्वारा प्लाज्मा व रक्तदान  का प्रबंध किया जा रहा है।जबकि करियाना फल व सब्जी तथा अन्य घरेलू वस्तुओं की व्यवस्था प्रदेश प्रवक्ता कैलाश जैन द्वारा की जा रही है। मास्क व सेनिटाइजर महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुनीता धवन द्वारा वितरित किए जा रहे हैं। इनके अलावा प्रदेश सचिव  अनुप गुप्ता कारोना  से जिंदगी हार चुके मरीजों के अंतिम संस्कार में सहायता कर रहे हैं तथा प्रवासी मजदूरों की समस्याओं के लिए उपाध्यक्ष रामलाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.