Move to Jagran APP

Covid Vaccination: चंडीगढ़ में 100 प्रतिशत लोगों को लगी वैक्सीन की पहली डोज, देश का पहला शहर

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ देश का ऐसा पहला शहर बन गया है जहां के लोगों ने कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगवा ली है। 24 घंटे में 13032 लोगों ने कराया टीकाकरण 24 घंटे में 13032 लोगों ने टीकाकरण कराया।

By Edited By: Published: Sat, 14 Aug 2021 11:26 PM (IST)Updated: Sun, 15 Aug 2021 08:40 AM (IST)
Covid Vaccination: चंडीगढ़ में 100 प्रतिशत लोगों को लगी वैक्सीन की पहली डोज, देश का पहला शहर
अब तक 7,32,368 यानी 100.35 लोग वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ देश की पहली ऐसी सिटी बन गई है, जहां लोगों ने वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगवा ली है। चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 18 साल से अधिक के 7,29,822 लोगों का टीकाकरण होना है। अब तक 7,32,368 यानी 100.35 लोग वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं। वहीं, 33.43 फीसद यानी 2,43,975 लोग वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा चुके हैं। यह आंकड़े स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए हैं। विभाग का शहर में सौ प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य लगभग पूरा हो रहा है।

loksabha election banner

24 घंटे में 13,032 लोगों ने कराया टीकाकरण 24 घंटे में 13,032 लोगों ने टीकाकरण कराया। एक हफ्ते में रोजाना औसत 9,395 लोगों का टीकाकरण किया गया। 18 से 44 साल के 6,652 लोगों ने टीकाकरण कराया। शहर में अब तक वैक्सीन की कुल 9,76,343 डोज लग चुकी है। 26,847 हेल्थ केयर वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 20,889 दूसरी डोज लगवा चुके हैं।

इसी तरह 48,329 फ्रंटलाइन वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 46,561 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। इतने फ्रंटलाइन और हेल्थ केयर वर्कर करा चुके हैं टीकाकरण 18 से 44 साल के 3,92,561 को पहली डोज और 18,253 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 45 से 60 साल के 1,68,435 लोग पहली डोज और 90,078 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 60 साल से अधिक के 96,196 पहली डोज और 68,184 डोज लगवा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 27,458 हेल्थ केयर वर्करों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। 26,847 यानी 97.77 फीसद हेल्थ केयर वर्कर टीकाकरण करा चुके हैं। 24,402 फ्रंटलाइन वर्कर के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। 48,329 यानी 198.05 फीसद फ्रंटलाइन वर्कर टीकाकरण करा चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.