Move to Jagran APP

चंडीगढ़ के आर्टिस्ट वरुण टंडन ने उड़नसिख को दी अनोखी श्रद्धांजलि, पंख पर बनाई मिल्खा सिंह की तस्वीर

उड़नसिख मिल्खा सिंह के निधन पर हर कोई गमगीन है। हर व्यक्ति उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है। चंडीगढ़ के कलाकार वरुण टंडन ने भी अपनी कला के जरिये उन्हें श्रद्धांजलि दी। वरुण टंडन ने पंख पर उनकी तस्वीर उकेरी।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 19 Jun 2021 02:15 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jun 2021 08:50 PM (IST)
चंडीगढ़ के आर्टिस्ट वरुण टंडन ने उड़नसिख को दी अनोखी श्रद्धांजलि, पंख पर बनाई मिल्खा सिंह की तस्वीर
वरुण टंडन ने पंख पर मिल्खा सिंह की तस्वीर उकेरी। जागरण

जेएनएन, चंडीगढ़। फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के देहांत पर चंडीगढ़ में हर तरफ मायूसी है। सिटी ब्यूटीफुल का हर व्यक्ति अपने-अपने तरीके से मिल्खा सिंह को श्रद्धाजंलि दे रहा है। उसी कड़ी में शहर के आर्टिस्ट वरूण टंडन ने भी अनोखा प्रयास किया है। वरूण टंडन ने कबूतर के पंख पर मिल्खा सिंह की तस्वीर को उकेरा है।

loksabha election banner

वरूण ने बताया कि मिल्खा सिंह न सिर्फ चंडीगढ़ बल्कि पूरे भारत का गौरव थे। उनके जाने से खेल जगत के साथ समाज के युवाओं को बहुत बड़ी हानि हुई है, जिसे पूरा कर पाना संभव नहीं है। उन्होंने उस समय देश का नाम रोशन करने की शुरूआत की जब हम गुलामी की यादों से उभर रहे थे। 1958 से पहले हिंदुस्तान को एक गुलाम देश के नाम पर जाना जाता था, लेकिन ओलंपिक में मिल्खा सिंह के पहले प्रदर्शन ने न सिर्फ खेल जगत, बल्कि पूरी दुनिया के आगे भारत का नाम उभार दिया था। कोरोना होने तक वह हमेशा एक्टिव रहे जो कि देश के हर व्यक्ति के लिए मोटिवेशन का साधन था।

घर की छत पर मिले पंख पर उकेरी मिल्खा की तस्वीर

वरूण ने बताया कि देर रात मिल्खा सिंह के निधन की खबर मिली। मेरे दिल में विचार था कि आखिर कैसे फ्लाइंग सिख को श्रद्धाजंलि दी जाए। उसी दौरान मुझे छत पर पंख मिला। जिसे काटकर मैंने फ्लाइंग सिख की तस्वीर को उकेरा है। यह ऐसी कलाकृति है जो कि लंबे समय तक सहेजी जा सकती है और मिल्खा सिंह को याद रखा जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि शहर के विभिन्न कलाकार फ्लाइंग सिख के देहांत पर शोक जता रहे हैं। बता दें, फ्लाइंग सिख कोरोना से पीड़ित थे। इलाज के लिए वह पीजीआइ चंडीगढ़ में भर्ती थे। कोरोना को हराने के बाद मिल्खा सिंह ठीक थे, लेकिन 18 जून को देर रात अचानक उन्हें बुखार आया, जिसके बाद आक्सीजन स्तर कम हुआ। इसके बाद रात 11:23 मिनट पर उनका देहांत हो गया। शाम पांच बजे उनका चंडीगढ़ में अंतिम संस्कार होगा।

'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह से जुड़ी प्रत्येक खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.