Move to Jagran APP

चंडीगढ़ से ज्यादा साफ जालंधर की हवा, जानें पंजाब और हरियाणा के दूसरे शहरों का हाल

Chandigarh AQI Today कई दिनों तक चली बरसात के बाद मंगलवार को मौसम ने करवट ली। पूरा शहर कोहरे की चादर में लिपट गया। सुबह घना कोहरा चारों तरफ दिखाई दिया। इससे ठंड तो बढ़ी ही साथ ही हवा पर भी इसका असर पड़ा।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Tue, 11 Jan 2022 12:50 PM (IST)Updated: Tue, 11 Jan 2022 12:50 PM (IST)
चंडीगढ़ से ज्यादा साफ जालंधर की हवा, जानें पंजाब और हरियाणा के दूसरे शहरों का हाल
चंडीगढ़ का एक्यूआइ जहां 75 दर्ज किया गया वहीं, जालंधर का 64 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh AQI Today: कई दिनों तक चली बरसात के बाद मंगलवार को मौसम ने करवट ली। पूरा शहर कोहरे की चादर में लिपट गया। सुबह घना कोहरा चारों तरफ दिखाई दिया। इससे ठंड तो बढ़ी ही साथ ही हवा पर भी इसका असर पड़ा। हवा में कोहरे की बूंदों के साथ प्रदूषण के कण भी जमा होने लगे। फिर से प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगा है। अब दो दिन कोहरे का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है इससे प्रदूषण का स्तर भी बढ़ेगा। हालांकि आज चंडीगढ़ के मुकाबले जालंधर की हवा ज्यादा साफ है। चंडीगढ़ का एक्यूआइ जहां 75 दर्ज किया गया वहीं, जालंधर का 64 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर है।

loksabha election banner

हालांकि चिंता करने की कोई बात नहीं है। अब प्रदूषण का स्तर उतना नहीं होगा जितना बारिश से पहले था। कोहरे के बाद भी एयर क्वालिटी इंडेक्स (Air Quality Index) अभी 100 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से नीचे बना हुआ है। मंगलवार सुबह 11 बजे चंडीगढ़ का एक्यूआइ 75 दर्ज किया गया। हालांकि सोमवार को यह कम होकर 50 तक पहुंच गया था। हवा में व्याप्त प्रदूषण के कण जमीन पर बैैठ गए थे। इससे हवा एकदम साफ हो गई थी। लेकिन अब धीरे-धीरे फिर से एक्यूआइ बढ़ने लगा है।

मंगलवार को सुबह ऑफिस के समय बड़ी संख्या में वाहन निकले। वाहनों की कतार से कई जगह जाम की स्थिति भी बनी। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से वाहनों की गति भी धीमी रही। इस वजह से धूएं ने हवा पर असर डाला। अब एक्यूआइ ऐसे ही लगातार बढ़ता रहेगा।

विशेषज्ञाें का मानना है कि एक्यूआइ के फिर से 100 क्रॉस करने में दो दिन भी नहीं लगेंगे। यह तेजी से बढ़ेगा। इसका कारण हवा में फैली नमी की मात्रा है। नमी में प्रदूषण के कण ठहरते हैं। प्रदूषण को धोने का सबसे अच्छा विकल्प बारिश ही है। हालांकि अभी हवा साफ आप पार्क में या सैर करते हुए खुलकर सांस ले सकते हैं। बस ध्यान यह रखना है कि कोरोना नियमों का पालन करना है। कोई आसपास हो या भीड़ में हो तो मास्क अच्छे पहनना सुनिश्चित करें।

प्रमुख शहरों का एक्यूआइ

चंडीगढ़        75

पंचकूला        93

जालंधर        64

लुधियाना      78

अंबाला        79

करनाल        64

नई दिल्ली    230

गुरुग्राम        193


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.