Move to Jagran APP

ट्राईसिटी में चंडीगढ़ की हवा सबसे खराब, ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण, जानें पंजाब हरियाणा के शहरों का हाल

Chandigarh AQI पंचकूला मोहाली से ज्यादा खराब चंडीगढ़ की हवा हो गई है। प्रदूषण बढ़ने का कारण ठंड और बारिश न होना है। इन दिनों सर्दी ज्यादा पड़ रही है जिस वजह से पॉल्यूशन भी बढ़ रह है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Tue, 21 Dec 2021 01:14 PM (IST)Updated: Tue, 21 Dec 2021 01:14 PM (IST)
ट्राईसिटी में चंडीगढ़ की हवा सबसे खराब, ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण, जानें पंजाब हरियाणा के शहरों का हाल
नमी बढ़ने से हवा में प्रदूषण के कण लगातार ठहर रहे हैं।

बलवान करिवाल, चंडीगढ़। Chandigarh AQI: ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। साथ ही प्रदूषण का स्तर भी कम नहीं हो रहा। एयर क्वालिटी इंडेक्स (Air Quality Index) लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को चंडीगढ़ का एक्यूआइ 187 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया। नमी बढ़ने से हवा में प्रदूषण के कण लगातार ठहर रहे हैं। इस वजह से एक्यूआइ बढ़ रहा है। दिसंबर के आखिर तक इसके और बढ़ने की संभावना है। अब जबतक बारिश नहीं होती एक्यूआइ बढ़ेगा।

loksabha election banner

विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले दिनों भी मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई थी। लेकिन बारिश नहीं हुई। अब फिर बारिश से ही हवा साफ होने की उम्मीद है। सिर्फ चंडीगढ़ ही नहीं आस-पास के शहरों का भी हाल ऐसा ही है। पंचकूला का एक्यूआइ 163 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया। अब ट्राईसिटी में चंडीगढ़ सबसे प्रदूषित शहर हो गया है। मोहाली का एक्यूआइ भी 160 के आस-पास ही है।

पंजाब और हरियाणा का हाल

बात पंजाब की करें तो लुधियाना पंजाब का सबसे प्रदूषित शहर है। मंगलवार सुबह लुधियाना का 320 एक्यूआइ दर्ज किया गया। जालंधर का 196 और अमृतसर का 203 दर्ज किया गया। इसी तरह से हरियाणा की बात करें तो यहां तो स्थिति और ज्यादा खराब है। हरियाणा में अंबाला शहर का एक्यूआइ 318 दर्ज किया गया। जैसे जैसे देश की राजधानी नई दिल्ली की तरफ बढ़ते जाते हैं प्रदूषण बढ़ता जाता है। कुरुक्षेत्र का एक्यूृआइ 333, सोनीपत का 321 दर्ज किया गया। हरियाणा के शहरों में प्रदूषण अधिक है।

देश का दिल धुएं की चपेट में

वहीं बात राजधानी दिल्ली की करें तो यहां प्रदूषण सबसे अधिक है। नई दिल्ली का एक्यूआई 391 दर्ज किया गया। एनसीआर का हाल भी ऐसा ही है। यहां भी प्रदूषण का एक्यूआइ लेवल 400 के आस-पास है। 400 के आस-पास एक्यूआई को बेहद खतरनाक माना जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.