Move to Jagran APP

Chandigarh AQI: वाहनों की भीड़ से चंडीगढ़ में एक्यूआइ 145 पहुंचा, जानें हरियाणा-पंजाब के शहरों का हाल

Chandigarh AQI पंजाब और हरियाणा के शहरों में प्रदूषण का स्तर अभी बहुत ज्यादा है। अच्छी बात यह है कि चंडीगढ़ की हवा पर इसका इतना असर नहीं पड़ रहा। पड़ोसी शहर पंचकूला में एक्यूआई 148 दर्ज किया गया। हरियाणा के शहरों का हाल बेहद बुरा है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 11:39 AM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 11:39 AM (IST)
Chandigarh AQI: वाहनों की भीड़ से चंडीगढ़ में एक्यूआइ 145 पहुंचा, जानें हरियाणा-पंजाब के शहरों का हाल
चंडीगढ़ में प्रदूषण बढ़ने का मुख्य कारण शहर में बढ़ती वाहनों की भीड़ है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh AQI चंडीगढ़ में प्रदूषण (Chandigarh Pollution) का स्तर अब लगातार बढ़ रहा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (Air Quality Index) नई ऊंचाई पर पहुंच रहा है। सोमवार सुबह एक्यूआइ बढ़कर 145 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया। अब ठंड बढ़ने के साथ प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है।

loksabha election banner

हालांकि पहली और दूसरी दिसंबर को बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद हवा में फैले प्रदूषण के कण जमींदोज हो जाएंगे। अब विशेषज्ञ भी यही बात कह रहे हैं। दूसरे शहरों में प्रदूषण का स्तर अभी बहुत ज्यादा है। अच्छी बात यह है कि चंडीगढ़ की हवा पर इसका इतना असर नहीं पड़ रहा। पड़ोसी शहर पंचकूला में एक्यूआइ 148 दर्ज किया गया। हरियाणा के शहरों का हाल बेहद बुरा है। यहां कई शहरों में एक्यूआइ 300 के पार है। नई दिल्ली के आस-पास तो स्थिति और भी बुरी है।

नई दिल्ली के आस-पास अभी हालात खराब

देश की राजधानी नई दिल्ली के आस-पास अभी हालात बेहद खराब हैं। नई दिल्ली का एक्यूआइ सोमवार सुबह 405 तक पहुंच गया। यह बेहद खराब माना जाता है। एनसीआर एरिया का हाल भी ऐसा ही है। सोमवार को बड़ी संख्या में सड़कों पर वाहन निकले। वाहनों का धुआं प्रदूषण के लिए बड़ा फेक्टर है। चंडीगढ़ में भी सोमवार सुबह सड़कों पर बड़ी संख्या में वाहन निकले। रविवार को जहां सड़कें खाली खाली नजर आ रही थी। वहीं सोमवार को शहर कारों से भरा दिखा। सभी पार्किंग जगह-जगह फुल हो गई। सभी प्रमुख चौक पर सुबह के समय क्रॉसिंग के लिए कई ट्रैफिक सिग्नल का इंतजार करना पड़ा। शाम को भी इसके बढ़ने की संभावना है।

प्रमुख शहरों में एक्यूआइ लेवल

शहर        एक्यूआइ

चंडीगढ़        145

पंचकूला        148

अंबाला        303

कुरुक्षेत्र        318

सोनीपत        325

जालंधर        222

लुधियाना      144

अमृतसर        219

नई दिल्ली     405

गुरुग्राम         394

फरीदाबाद    350

नोएडा          360

गाजियाबाद    382


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.