Move to Jagran APP

चंडीगढ़ से हो रहा बिहार चुनाव के लिए प्रचार

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चंडीगढ़ में भी राजनीति सक्रिय हो गई है और चुनाव को लेकर चंडीगढ़ में माहौल गरमाया हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 04:05 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 05:02 AM (IST)
चंडीगढ़ से हो रहा बिहार चुनाव के लिए प्रचार
चंडीगढ़ से हो रहा बिहार चुनाव के लिए प्रचार

राजेश ढल्ल, चंडीगढ़

loksabha election banner

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चंडीगढ़ में भी राजनीति सक्रिय हो गई है और चुनाव को लेकर चंडीगढ़ में माहौल गरमाया हुआ है। इस समय रेल यातायात बंद है। बावजूद इसके शहर से बिहार से संबंध रखने वाले लोग और नेता अपने निजी वाहनों, टैक्सियों और बसें किराये पर लेकर बिहार जा रहे हैं। शहर में एक लाख से ज्यादा बिहार की आबादी रहती है। राजनीतिक दलों का दावा है कि इनमें से 75 फीसद लोग ऐसे हैं जो काम तो चंडीगढ़ में करते हैं लेकिन उनकी वोट बिहार में ही है। लॉकडाउन में भी चंडीगढ़ से हजारों लोग बिहार चले गए थे जो कि वापस नहीं लौटे हैं। कांग्रेस और भाजपा ने शहर के कई नेताओं को बिहार में मतदाताओं को फोन करने की जिम्मेदारी सौंपी है जो लोगों को पार्टी के पक्ष में वोट डालने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। पटना में होने वाली रैली के संयोजक हैं टंडन

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन बिहार चुनाव प्रचार में ही जुटे हुए हैं। राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य संजय टंडन को बिहार चुनाव के दौरान 28 अक्टूबर को पटना में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा का संयोजक बनाया गया है।

बिहार के लिए कांग्रेस का दल रवाना

21 अक्टूबर को कांग्रेस नेताओं के एक दल को अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने बिहार के लिए रवाना किया है। छाबड़ा ने कहा चंडीगढ़ कांग्रेस के मुख्यत: बिहार से जुड़े नेता व कार्यकता फोन से अपने क्षेत्र के लोगों को महागठबंधन के प्रत्याशियों को वोट डालने की अपील के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार कर रहे हैं। लॉकडाउन में बिहार गए 15 हजार से ज्यादा लोग

रेलवे के अनुसार लॉकडाउन के दौरान 15667 लोग चंडीगढ़ से बिहार गए हैं। जबकि कुल लोग 39667 गए थे बाकी लोग यूपी गए थे। इसके अलावा लॉकडाउन में स्पेशल बसों से भी लोग बिहार गए थे। 28 फरवरी को पहले चरण के लिए बिहार में मतदान होगा। बड़ी संख्या में लोग ऐसे हैं जो कि बिहार जाना चाहते हैं लेकिन ट्रेन यातायात शुरू न होने के कारण वह नहीं जा पा रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा के अध्यक्षों से मांग की थी कि वह केंद्र सरकार से अपील करके ट्रेन की सुविधा शुरू करवाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

उमा शंकर पांडेय, अध्यक्ष, बिहार परिषद, चंडीगढ़।

चंडीगढ़ में बिहार से संबंध रखने वाले एक लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। जिनमें से 70 फीसद बिहार के ही मतदाता हैं। कई लोग लॉकडाउन में चले गए थे। चंडीगढ़ से बिहार गए लोगों से संपर्क करके उन्हें एनडीएम के पक्ष में वोट डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

गोपाल शुक्ला, संयोजक, पूर्वाचल प्रकोष्ठ, भाजपा।

दिल्ली से बिहार ट्रेन चल रही है। युवा मोर्चा के महासचिव गणेश झा को बिहार चुनाव के लिए प्रभारी बनाया गया है। जोकि चंडीगढ़ में रहने वाले बिहार के लोगों को संपर्क कर रहे हैं। वाट्सएप से भी प्रचार किया जा रहा है। इस समय भाजपा के 70 नेता बिहार प्रचार के लिए जा चुके हैं।

-अरुण सूद, भाजपा अध्यक्ष


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.