Move to Jagran APP

चंडीगढ़ की हवा दूसरे शहरों से साफ, एनसीआर सहित आस-पास की हालत खराब

चंडीगढ़ में प्रदूषण स्तर में सुधार हुआ है। पंचकूला का प्रदूषण स्तर भी हवा साफ है लेकिन पंजाब व हरियाणा के शहरों में स्थिति बहुत बेहतर नहीं है। एनसीआर सहित आस पास के इलाकों में प्रदूषण स्तर की स्थिति बेहतर नहीं है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 08 Nov 2020 02:08 PM (IST)Updated: Sun, 08 Nov 2020 02:08 PM (IST)
चंडीगढ़ की हवा दूसरे शहरों से साफ, एनसीआर सहित आस-पास की हालत खराब
चंडीगढ़ के प्रदूषण स्तर में सुधार। फाइल फोटो

चंडीगढ़ [बलवान करिवाल]। साफ होती हवा अब सुकून का अहसास करा रही है। हवा की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है। चंडीगढ़ में रविवार सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स 121 दर्ज किया गया। साथ लगते पंचकूला का एक्यूआई भी डाउन होकर 162 तक आ गया है। इसमें लगातार सुधार हो रहा है, जो राहत की खबर है। हालांकि यह गिरावट एनसीआर सहित सभी शहरों में है, लेकिन साथ लगते शहरों में अभी भी स्थिति खराब ही है। एक्यूआई खराब स्थिति में है। नई दिल्ली मेें एक्यूआई 394 दर्ज किया गया, जबकि पांच दिन पहले तक यह 500 तक पहुंच गया था। इसी तरह से साथ लगते एनसीआर के शहरों का भी यही हाल है। यहां भी गिरावट दर्ज की गई है।

loksabha election banner

कोरोना महामारी के बीच चैन की सांस

चंडीगढ़ में कम होने प्रदूषण की कोरोना महामारी के बीच चैन की सांस पहुंचाने वाली खबर है। एक समय था जब यह लगातार बढ़ रहा था तो लग रहा था जैसे दूसरी आपदा शुरू हो रही है। जिसकाे नियंत्रित करना और मुश्किल हो जाएगा। कोरोना महामारी की वजह से जो मौत हो रही हैं उनमें 70 प्रतिशत केवल सांस संबंधी दिक्कतों वाले मरीजों की हो रही हैं। ऐसे में प्रदूषण इन मरीजों के साथ ही ठीक हो चुके व सामान्य लोगों के लिए भी खतरनाक है। हेल्थ डिपार्टमेंट पहले ही इस संबंध में एडवाइजरी जारी कर चुका है। उस एडवाइजर के आधार पर ही चंडीगढ़ में पटाखों की बिक्री और जलाने पर रोक लगाई गई है। अब कोई ऐसा करता है तो उस पर कार्रवाई होगी।

एयर क्वालिटी इंडेक्स सूचकांक

0-50         अच्छा

51-100     संतोषजनक

101-200   थोड़ा प्रदूषित

201-300   खराब

301-400   बहुत खराब

401- 500 भीषण – खतरनाक

प्रमुख शहरों में प्रदूषण का स्तर

चंडीगढ़      121

पंचकूला     162

जालंधर      253

लुधियाना    263

अंबाला       275

नई दिल्ली  394

गाजियाबाद  431

करनाल       289

कुरुक्षेत्र       327

नोएडा        420

फरीदाबाद   393

गुरुग्राम      417 

यह भी पढ़ें : भारत की बेटी ने अमेरिका में दिखाया कमाल, 150 देशों की प्रतिभाओं को पछाड़ मिशीगन यूनिवर्सिटी में बनी वैैज्ञानिक

यह भी पढ़ें : हरियाणा में शिक्षकों का इंतजार खत्म, दीपावली से पहले होगा आनलाइन स्थानांतरण

यह भी पढ़ें : पांच मिनट में हो जाएगी प्रदूषित पानी की जांच, IIT रोपड़ के छात्र हरउपजीत ने बनाया विशेष चिप

यह भी पढ़ें : हरियाणा में ग्रुप सी के कांट्रेक्ट कर्मचारियों को निकालने पर रोक, मुख्यालय स्तर पर होंगे एडजस्ट

यह भी पढ़ें : पंजाब में पराली की आग में घुसी स्कूटी, जिंदा जली महिला, पहले भी हो चुके हैं हादसे

यह भी पढ़ें : भारत के विरोध के बाद पाकिस्तान ने किया श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा मामले की अधिसूचना में संशोधन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.