कोरोना काल में लाेगाें की मदद करने पर चंडीगढ़ प्रशासन सोनू काे कोमेंडेशन सर्टिफिकेट देकर करेगा सम्मानित
सोनू शहर भर में जागरूकता शिविर लगा लोगों को मुफ्त में कसोरे पौधे आदि दान करते हैं और एक निशुल्क एम्बुलेंस भी चलाते हैं जिससे वह घायल जानवरों का बचाव करते हैं।
चंडीगढ़, जेएनएन। शहर के समाजसेवी विनोद कुमार उर्फ सोनू को चंडीगढ़ प्रशासन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को कोमेंडेशन सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जा रहा है। सोनू को यह सम्मान उनके द्वारा कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान आवारा पशुओं की देखभाल करने और उन्हें भोजन उपलब्ध करवाने के अलावा पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने आदि के चलते दिया जा रहा है।
सोनू शहर भर में जागरूकता शिविर लगा लोगों को मुफ्त में कसोरे, पौधे आदि दान करते हैं और एक निशुल्क एम्बुलेंस भी चलाते हैं जिससे वह घायल जानवरों का बचाव करते हैं। वह कई बार डॉग्स प्रतियोगिताओं में अवार्ड जीत कर शहर को गौरव प्रदान कर चुके हैं।उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में भी दर्ज है तथा कई अन्य सम्मान हासिल करने का उन्हें गौरव प्राप्त है। नगर निगम में भी वह अपनी विशिष्ठ सेवाएं दे रहे हैं।