Move to Jagran APP

चंडीगढ़ प्रशासन ने हटाई शर्त, प्राइवेट हॉस्पिटल्स में अब कोविड पेशेंट्स के लिए 50% बेड रिजर्व रखना जरूरी नहीं

कोरोना महामारी का प्रभाव कम होने पर अब चंडीगढ़ प्रशासन ने प्राइवेट हॉस्पिटल नर्सिंग होम को बेड रिजर्व रखने की शर्त हटा ली है। अब उन्हें कोविड पेशेंट के लिए 50 फीसद बेड रिजर्व नहीं रखने होंगे। हालांकि वह कोविड पेशेंट का इलाज जारी रख सकते हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Thu, 10 Jun 2021 01:44 PM (IST)Updated: Thu, 10 Jun 2021 01:44 PM (IST)
चंडीगढ़ प्रशासन ने हटाई शर्त, प्राइवेट हॉस्पिटल्स में अब कोविड पेशेंट्स के लिए 50% बेड रिजर्व रखना जरूरी नहीं
शहर के प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए 50 फीसद बेड रिजर्व रने की जरूर नहीं।

चंडीगढ़, जेएनएन। कोरोना महामारी का प्रभाव कम होने पर अब चंडीगढ़ प्रशासन ने प्राइवेट हॉस्पिटल नर्सिंग होम को बेड रिजर्व रखने की शर्त हटा ली है। अब उन्हें कोविड पेशेंट के लिए 50 फीसद बेड रिजर्व नहीं रखने होंगे। हालांकि वह कोविड पेशेंट का इलाज जारी रख सकते हैं। वह इन्हें दाखिल कर इलाज कर सकते हैं, लेकिन जो प्राइवेट हॉस्पिटल कोविड पेशेंट का इलाज करेंगे वह कोविड प्रोटोकॉल का पालन करेंगे। इस ट्रीटमेंट के लिए यह पेशेंट से वही चार्ज करेंगे जो यूटी प्रशासन ने रेट निर्धारित कर रखे हैं। इससे ज्यादा चार्ज करने पर आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।

loksabha election banner

कई हॉस्पिटल पहले से ही इस रेट लिस्ट को नहीं मान रहे हैं। प्रशासन ने कोविड ट्रीटमेंट के लिए रेट निर्धारित कर रखे हैं। कोई भी हॉस्पिटल इससे अधिक चार्ज नहीं कर सकता। साथ ही यह रेट लिस्ट रिसेप्शन पर लगानी अनिवार्य है, जिससे लोगों को आसानी से इसकी जानकारी मिल जाए। इस पर हेल्पलाइन नंबर और नोडल अधिकारी का नंबर भी लगाना जरूरी है। यह इसलिए अगर हॉस्पिटल ओवरचार्ज करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए शिकायत की जा सके। महामारी का प्रकोप बढ़ने पर केस बढ़ने पर लगभग सभी प्राइवेट हॉस्पिटल में कोविड पेशेंट दाखिल किए गए। इनका इलाज केंद्र सरकार की गाइडलाइंस अनुसार किया गया।

अब चंडीगढ़ में केवल 649 एक्टिव केस

कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। अब चंडीगढ़ में केवल 649 एक्टिव केस हैं। इनमें कुछ हॉस्पिटल तो कुछ घरों में ही आइसोलेट हैं। बुधवार को 84 नए संक्रमित मामले सामने आए, जिससे एक्टिव केस बढ़कर 649 हो गए हैं। राहत की बात यह है कि केवल दो मौत चंडीगढ़ में बुधवार को हुई। इससे मौत का आंकड़ा बढ़कर 781 हो गया है। 118 मरीज कोरोना को मात देकर आइसोलेशन से बाहर आए। 24 घंटे में 2481 सैंपल लिए गए। इनमें से 18 की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। जो नए संक्रमित मिले हैं उनमें 43 पुरुष और 41 महिलाएं शामिल हैं। एक बार फिर मनीमाजरा में सबसे अधिक केस मिले हैं। यहां सात पॉजिटिव मामले सामने आए। सेक्टर-49 और मलोया में पांच-पांच केस मिले। जो मौत हुई हैं उनमें सेक्टर-15 निवासी 33 वर्षीय व्यक्ति और रामदरबार की 75 वर्षीय महिला की मौत हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.