Chandiagrh Weather Update : चंडीगढ़ में सुबह से छाए बादल, दोपहर को हुई बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत
Chandiagrh Weather Update चंडीगढ़ में सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज शहर में बारिश होने के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका जताई है। उसके अलावा धूल भरी आंधी भी शहर में चल सकती है।
चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में पिछले कुछ दिनों से बदल रहे मौसम की वजह से शहर के अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान पर इसका असर पड़ रहा है। वही आज भी शहर में सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। 11 बजे के बाद तेज बारिश लोगों को गर्मी से निजात मिली। मौसम विभाग की माने तो आज शहर वासियों को दिन में गर्मी का सामना करना पड़ सकता था। लेकिन सुबह 11 बजे के बाद हुई बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। विभाग के अनुसार आज आसमान में दिनभर काले बादल छाए रहेंगे।
प्रदूषण लेवल कम होने की वजह से अप्रैल माह से लेकर अभी 9 वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो चुके हैं जिसकी वजह से आज आसमान में काले बादल छाए रहने के साथ ही शहर में तेज बारिश हुई है। बादल छाए रहने के अलावा 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार शहर में मौसम का मिजाज बदलने पर इसका असर तापमान पर भी होगा।
खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस है और आसमान में काले बादल छाए रहने के साथ, बीच बीच में धूप भी निकल रही है। इसके अलावा मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा के लिए भी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटों में इन दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों में तेज बारिश के साथ आंधी चलेगी। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें