Move to Jagran APP

Punjab Weather Forecast: पंजाब में तीन तक दिन बारिश की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत

Punjab Weather Forecast पंजाब में इन दिनों तीखी धूप निकल रही है। इसके कारण उमस बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इससे जल्द राहत मिलेगी। बुधवार को बादल छाए रहेंगे जबकि 19 से 21 तक बारिश की संभावना है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 17 Aug 2021 08:08 PM (IST)Updated: Tue, 17 Aug 2021 08:11 PM (IST)
Punjab Weather Forecast: पंजाब में तीन तक दिन बारिश की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत
पंजाब में तीन दिन बारिश की संभावना। सांकेतिक फोटो

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Forecast: पंजाब में पिछले एक सप्ताह से गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। हालांकि अब इससे राहत मिलने वाली है। इंडिया मेट्रोलाजिकल डिपार्टमेंट (आइएमडी) चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार अब दोबारा मानसून सक्रिय हो रहा है। विभाग के अनुसार बुधवार को पंजाब के कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। 19 से 21 अगस्त तक पंजाब के कई जिलों में बारिश की संभावना है। इसके बाद भी दो दिन तक बादल छाए रहने की संभावना हैं।

loksabha election banner

मंगलवार को पंजाब के कई जिलों में तेज धूप रही, जिससे अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया। लुधियाना में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक था। वहीं पटियाला में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से चार डिग्री अधिक था। अमृतसर में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक था। इसी तरह बठिंडा में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो कि सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।

वहीं, चंडीगढ़ में भी बुधवार को बादल छाए रहने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। चंडीगढ़ में भी पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। गत सप्ताह शहर में कुछ जगहों पर बारिश हुई, लेकिन इसके कारण गर्मी कम होने के बजाय उमस बढ़ गई। इससे लोग बेहाल हैं। वहीं, मोहाली जिले में बिजली कटों के कारण लोग परेशान है। अचानक बढ़ उमस के कारण बिजली की खपत बढ़ी है। ऐसे में पावरकाम बिजली की पूरी सप्लाई देने में नाकाम सिद्ध हो रहा है। कमोबेश यही स्थिति राज्य के अन्य कई जिलों की भी है।  

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.