Move to Jagran APP

केंद्र ने माना चंडीगढ़ में टीकाकरण का आंकड़ा सही, तय किए नए लक्ष्य

शत प्रतिशत लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाने की लिस्ट में अब चंडीगढ़ का नाम भी शामिल हो गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Sep 2021 08:55 AM (IST)Updated: Thu, 16 Sep 2021 08:55 AM (IST)
केंद्र ने माना चंडीगढ़ में टीकाकरण का आंकड़ा सही, तय किए नए लक्ष्य
केंद्र ने माना चंडीगढ़ में टीकाकरण का आंकड़ा सही, तय किए नए लक्ष्य

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ :

loksabha election banner

शत प्रतिशत लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाने की लिस्ट में अब चंडीगढ़ का नाम भी शामिल हो गया है। इस प्रकार केंद्र सरकार ने अब चंडीगढ़ से जुड़े टीकाकरण के आंकड़े को सही मान लिया है। हालांकि इससे पूर्व चंडीगढ़ की रिपोर्ट को नजरअंदाज कर दिया गया था। इस वजह से चंडीगढ़ को राष्ट्रीय स्तर की लिस्ट में जगह नहीं मिल पाई थी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जो सूची जारी की है, उसमें चंडीगढ़ के अलावा दादर नगर हवेली एवं दमन व द्वीप, गोवा, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, लक्ष्यद्वीप और सिक्किम को भी शामिल किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए चंडीगढ़ का नया लक्ष्य तय किया है। अब 18 साल से अधिक उम्र के 8,43,000 लोगों के वैक्सीनेशन का टारगेट तय किया गया है। जबकि पहले 18 साल से अधिक उम्र के 7,29,822 लोग थे। कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत शहर में 18 साल से अधिक उम्र के 1,13,178 और लोगों को शामिल किया गया है।

एडवाइजर धर्म पाल ने शत प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाने की कामयाबी का श्रेय डॉक्टर्स, नर्सेज और हेल्थ केयर वर्करों को दिया है। 14 सितंबर तक इन राज्यों व यूटी में लगी वैक्सीन

राज्य व यूटी इतने लोगों को लगी वैक्सीन की पहली डोज (लाख में)

हिमाचल प्रदेश 55.74

गोवा 11.83

चंडीगढ़ 8.61

सिक्किम 5.10

लद्दाख 1.97

लक्ष्यद्वीप 53,499

7,688 लोगों ने कराया टीकाकरण

जासं, चंडीगढ़: कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 12,36,146 लाख डोज लग चुकी है। बुधवार को शहर में 7, 688 लोगों का टीकाकरण किया गया। बीते एक हफ्ते में रोजाना औसत 8,015 लोगों का टीकाकरण किया गया।18 से 44 साल की उम्र के 2,617 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज और 3,797 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। आठ फ्रंटलाइन वर्करों ने पहली और 23 ने दूसरी डोज लगवाई। 45 से 60 साल की उम्र के 393 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज और 561 ने दूसरी डोज लगवाई। 60 साल से अधिक उम्र के 121 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज और 159 ने दूसरी डोज लगवाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.