चंडीगढ़ की स्ट्रीट को सुंदर बनाने का आइडिया है तो इस वेबसाइट पर दें सुझाव, स्ट्रीटस फार पीपल चैलेंज प्रतियोगिता लांच
केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय की ओर से स्ट्रीटस फार पीपल चैलेंज प्रतियोगिता को लांच किया है। लोगों के आइडिए जानने के लिए चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी 28 नवंबर को सेक्टर 16 रोज गार्डन से सेक्टर 17 प्लाजा को जाने वाले अंडरपास पर एक कार्यक्रम भी करवा रहा है।
चंडीगढ़, जेएनएन। अगर आपके पास शहर की गलिया और सड़कों (स्ट्रीट) को सुंदर और बेहतर बनाने का आइडिया है तो आप अपने सुझाव चंडीगढ़ की स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर जाकर दे सकते हैं। केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय की ओर से स्ट्रीटस फार पीपल चैलेंज प्रतियोगिता को लांच किया है जिसके तहत पूरे देश भर के 113 शहरों का चयन किया गया है जिसमें चंडीगढ़ ने भी अपना नाम रजिस्टर्ड करवाया है। लोगों के आइडिए जानने के लिए चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी 28 नवंबर को सेक्टर-16 रोज गार्डन से सेक्टर-17 प्लाजा को जाने वाले अंडरपास पर एक कार्यक्रम भी करवा रहा है जहां पर लोगों से बातचीत की जाएगी।
इस कार्यक्रम में कोई भी शहरवासी भाग ले सकता है। इसमें कोई वास्तुकार और कंपनियां भी आइडिया दे सकती है। अगले साल 25 फरवरी को जिनके आइडिया अच्छे होंगे उन शहरों की सूची शार्ट लिस्ट की जाएगी। 21 जून को इसमें शामिल शहरों को अवार्ड दिया जाएगा। उसके बाद उस शहर में उस आइडिए पर स्ट्रीट बनाने के लिए केंद्र सरकार स्पोर्ट करेगी। सिटी फोर्म ऑफ रेजिडेंट्स वेलफेयर ओरगनाइजेशन के अध्यक्ष विनोद वशिष्ठ ने इस प्रतियोगिता का स्वागत किया और सभी शहरवासियों को इसमे शामिल होने के लिए कहा है। उनका कहना है कि शहर में 100 से ज्यादा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन है जिसमें हर किसी को साथ देना चाहिए ऐसा करके किसी का भी आइडिए का चयन हो सकता है।
वाटर प्लस स्टेटस के लिए भी दीजिए सुझाव
नगर निगम ने वाटर प्लस का स्टेट्स के लिए आवेदन कर दिया है जिसके लिए चंडीगढ़ नगर निगम ने शहरवासियों से 15 दिन के भीतर आपतियां और सुझाव मांगे हैं। अगर यह स्टेट्स मिल गया तो चंडीगढ़ स्वच्छ सर्वेक्षण की 7 स्टार रेटिंग पाने के लिए आगे आवेदन कर सकता है। पिछले साल चंडीगढ़ को ओडीएफ प्लस प्लस का स्टेट्स मिला था जिसका 19 सितंबर को इस साल कार्यकाल पूरा हो गया है।इसलिए ही नगर निगम ने डबल प्लस प्लस ओडीएफ से आगे की कैटगरी के लिए अब आवेदन किया है। इसके साथ ही वीरवार को वल्र्ड टायलेट डे है जिसके तहत केंद्र सरकार सफाईमित्र सुरक्षा चैलेंज प्रतियोगिता को भी लांच कर रही है।
इस प्रतियोगता के लिए चंडीगढ़ में भी काम होगा। जिसमे 15 अगस्त का सैनिटेशन से जुड़े हुए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। शहर के सेफ्टी टैंक की सफाई पर विशेष फोकस दिया जाएगा। वाटर प्लस कैटगरी के लिए जो नगर निगम ने पब्लिक नोटिस निकाला है उसमे बताया गया है कि शहर में सीवरेज प्लांट लगे हुए हैं और वाटर बाडिज में बिना ट्रीट किए हुए वाटर नहीं छोड़ा जाता है। 25 फीसद टरशरी वाटर का प्रयोग शहर के पार्कों और लॉन की सिचाई के लिए प्रयोग होता है।मालूम हो कि इस साल हुए सर्वेक्षण में चंडीगढ़ को 16 वी रैकिंग मिली थी।