Move to Jagran APP

पंजाब में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल सहित शिअद व आप के 150 नेताओं पर मामला दर्ज, आपदा प्रबंधन एक्ट के उल्लंघन का आरोप

पंजाब में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल व अकाली दल तथा आप के विधायकों सहित 150 लोगों पर आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन नेताओं के खिलाफ मोहाली में मामला दर्ज हुआ है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 08 Jun 2021 09:25 AM (IST)Updated: Tue, 08 Jun 2021 09:47 AM (IST)
पंजाब में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल सहित शिअद व आप के 150 नेताओं पर मामला दर्ज, आपदा प्रबंधन एक्ट के उल्लंघन का आरोप
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की फाइल फोटो।

जेएनएन, मोहाली। पंजाब पुलिस ने शिअद प्रधान व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल सहित राज्य के कई अकाली दल व आम आदमी पार्टी के विधायकों सहित 150 अज्ञात लोगों पर आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि इन नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन किया है।

loksabha election banner

बीते रविवार को मोहाली में पंजाब के सेहत मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू के खिलाफ आप की ओर से धरना प्रदर्शन किया था। वहीं, सोमवार को शिरोमणि अकाली दल बादल ने सेहत मंत्री के खिलाफ मोहाली में रैली की। इसमें पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने शिरकत की थी। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदंर सिंह ने पंजाब के डीजीपी को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद सोमवार शाम को बीडीपीओ खरड़ हितेन कपिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

आप के इन नेताओं पर दर्ज हुआ मामला

आम आदमी पार्टी के रोपड़ से विधायक अरजीत सिंह संदोआ, गढ़शंकर से विधायक जै किशन सिंह रोडी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सर्बजीत कौर, यूथ विंग के अध्यक्ष अनमोल गगन मान, जिला इंचार्ज गुरविंदर सिंह मित्तल्र जिला सचिव प्रभजोत कौर, जिला प्रधान यूथ विंग गुरतेज पन्नू, विनित वर्मा, सन्नी आहलूवालिया, परमिंदर गोल्डी, नरिंदर सिंह शेरगिल, सुभाष शर्मा, राज गिल, देव मान, मंगचंद, चेतन जोड़े माजरा, दिनेश चड्डा,तेजिंदर मेहरा, नरिंदर टिवाणा, अजय लिबड़ा, नीना मित्तल, अनु बब्बर, मनमिंदर सिंह, गियासपुर व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

शिअद के इन नेताओं पर मामला

शिअद के प्रधान व पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, आनंदपुर साहिब से पूर्व सांसद सदस्य प्रो प्रेम सिंह चंदूूमाजरा, विधायक शरणजीत सिंह ढिल्लो, विधायक एनके शर्मा, पूर्व शिक्षा मंत्री डा दलजीत सिंह चीमा, पूर्व मंत्री जनमेजा सिंह सेखो, रणजीत सिंह ढिल्लो, पूर्व विधायक पवन कुमार टिंकू, विधायक डा सुखविंदर सिंह सुख्खी, पूर्व मंत्री सोहन सिंह ठंडल, पूर्व मंत्री गुरबचन सिंह बबेवाली, विरसा सिंह बलटोआ, विधायक बलदेव सिंह, हीरा सिंह गबडियां, सुरजीत सिंह रखड़ा, विधायक गुरप्रताप सिंह बडाला, विधायक लखविंदर सिंह लोधी, चरणजीत सिंह बराड, हरदेव सिंह नोनीमान, सरबजीत सिंह मक्कड, युवा अकाली नेता हरमनप्रीत सिंह प्रिंस, सिमरनजीत सिंह चंदूमाजरा, रोजी बरकंदी, बंटी रोमाना, रणजीत सिंह गिल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.