Move to Jagran APP

अमरिंदर मंत्रिमंडल का होगा विस्‍तार, नौ नए मंत्री आज लेंगे शपथ

पंजाब के कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के कैबिनेट विस्तार शनिवार को होगा। मंत्रिमंडल में नौ नए मंत्री बनाए जाएंगे। दो राज्‍यमंत्रियों रजिया सुल्‍तान और अरुणा चौधरी को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 20 Apr 2018 07:07 PM (IST)Updated: Sat, 21 Apr 2018 02:23 PM (IST)
अमरिंदर मंत्रिमंडल का होगा विस्‍तार, नौ नए मंत्री आज लेंगे शपथ
अमरिंदर मंत्रिमंडल का होगा विस्‍तार, नौ नए मंत्री आज लेंगे शपथ

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब के कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलबाजी खत्‍म हो गई है। मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने शु‍क्रवार को एेलान किया कि राज्‍य मंत्रिमंडल का आज विस्‍तार किया जाएगा। मंत्रिमंडल में नौ नए मंत्री बनाए जाएंगे। दो राज्‍यमंत्रियों रजिया सुल्‍तान आैर अरुणा चौधरी का भी कद  बढ़ाया जाएगा। दोनों को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा।

loksabha election banner

कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने नई दिल्‍ली में कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि नए मंत्रियों को शनिवार को छह बजे राजभवन में आयोजित समारोह में पद आैर गाेपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

कैप्टन का ट्वीट।

कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने बताया कि विधायक सुखजिंद्र सिंह रंधावा, राणा गुरमीत सिंह सोढी, सुखविंदर सिंह सरकारिया, ओपी सोनी, सुंदर श्‍याम अरोड़ा, भारत भूषण आशु, गुरप्रीत कांगड़, विजय इंदर सिंगला और बलवीर सिंह सिद्धू नए मंत्री नए मंत्री होंगे। पिछले करीब एक साल से कैबिनेट के‍ विस्‍तार की प्रतीक्षा की जा रही थी। रजिया सुल्‍तान और अरुणा चौधरी को राज्‍य मंत्री से कैबिनेट मंत्री बनाने की भी कैप्‍टन अमरिंदर ने घोषणा की। कैैप्‍टन कैबिनेट में अभी मुख्‍यमंत्री सहित नौ मंत्री हैं और विस्‍तार के बाद कुल 18 मंत्री हो जाएंगे।

कैबिनेट विस्‍तार को लेकर दो दिन कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैइक हुई। वीरवार को हुई बैठक में इस बारे में फैसला नहीं हुआ। इसके बाद शुक्रवार शाम को फिर बैठक हुई और राहुल गांधी ने नए मंत्रियों की सूची पर अपनी मुहर लगा दी। बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़, पंजाब की प्रभारी आशा कुमारी और हरीश चौधरी भी मौजूद थे।

पंजाब कैबिनेट की सूची

1 कैप्टन अमरिंदर सिंह सामान्य प्रशासन
(मुख्यमंत्री) कार्मिक

 
गृह मामले एवं न्याय
  जागरूकता

सिंचाई और ऊर्जा

अन्य सभी विभाग किसी अन्य मंत्री को नहीं सौंपे गए

कैबिनेट मंत्री
2 ब्रह्म मोहिन्द्रा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण

अनुसंधान और चिकित्सा शिक्षा

संसदीय कार्य
3 नवजोत सिंह सिद्धू स्थानीय निकाय

पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों

अभिलेखागार और संग्रहालय
4 मनप्रीत सिंह बादल वित्त

योजना

रोजगार सृजन
5 साधु सिंह धर्मसोत
वन

मुद्रण और स्टेशनरी

अनुसूचित जाति और बीसी के कल्याण
6 तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ग्रामीण विकास और पंचायत

जल आपूर्ति और स्वच्छता
7 चरनजीत सिंह चन्नी तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
8 अरुणा चौधरी उच्च शिक्षा

विद्यालय शिक्षा
9 रजिया सुल्ताना पीडब्लूडी (बी एंड आर)

सामाजिक सुरक्षा एवं महिला एवं बाल विकास

ये बनाए जाएंगे नए मंत्री-

1. सुखजिंद्र सिंह रंधावा।

2. राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी।

3. सुखविंदर सिंह सरकारिया।

4. ओपी सोनी।

5. सुंदर श्‍याम अरोड़ा।

6. भारत भूषण आशु।

7. गुरप्रीत कांगड़।

8. विजय इंदर सिंगला।

9. बलवीर सिंह सिद्धू

-----


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.