मनोहर लाल ने मा मनसा देवी मंदिर में नवाया शीश
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नवरात्र पर्व के पहले दिन बुधवार को श्रीमाता मनसा देवी के दर्शन किए।
जागरण संवाददाता, पंचकूला : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नवरात्र पर्व के पहले दिन बुधवार को श्रीमाता मनसा देवी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने इसके बाद मंदिर परिसर में स्थित यज्ञशाला में घट स्थापना और यज्ञ में भी भाग लिया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि वे हर साल की भाति आज भी प्रथम नवरात्र के मौके पर माता के दर्शन करने आए हैं।
इस मौके पर अंबाला लोकसभा क्षेत्र के सासद रत्तन लाल कटारिया, पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, बंतो कटारिया, दीपक शर्मा, विवेक जोशी, पुलिस आयुक्त पंचकूला चारू बाली, माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक एवं उपायुक्त मुकुल कुमार, पुलिस उपायुक्त अभिषेक जोरवाल, नगर निगम के प्रशासक राजेश जोगपाल, जगदीप ढाडा और एसडीएम पंकज सेतिया भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने रखी श्री वाटिका और डबल कॉरिडोर की आधारशिला
मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर परिसर में 50 लाख रुपये की राशि से नवनिर्मित शेड एवं सीढि़यों का उद्घाटन भी किया है। इसके साथ ही उन्होंने इस मौके पर श्री वाटिका व डबल कॉरिडोर की भी आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि माता से कामना की है कि वह प्रदेश की ढाई करोड़ जनता के साथ हरियाणा एक, हरियाणवी एक की भावना के साथ आगे बढे़ं।
सीएम ने जारी किया नगर निगम पंचकूला का लोगो
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर नगर निगम पंचकूला का लोगो जारी किया। मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा नामक पुस्तिका का भी विमोचन किया। इस पुस्तिका में सड़क सुरक्षा को लेकर नई गाइड लाइन तैयार की गई है, जिनका लाभ यातायात नियमों का पालन करने में सुनिश्चित किया जाएगा।
माता मनसा देवी के दर पर पहुंचे 51 हजार भक्त
जासं, पंचकूला :श्रीमाता मनसा देवी मंदिर व काली माता कालका मंदिर में नवरात्र के पहले दिन लगभग 59 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन कर अपनी मन्नतें मागी और लगभग 15 लाख 53 हजार 775 रुपये का चढ़ावा माता के चरणों में अर्पित किया। उपायुक्त एवं माता मनसा देवी पूजास्थल बोर्ड के मु य प्रशासक मुकुल कुमार ने बताया कि माता मनसा देवी मंदिर में 11 लाख 28 हजार 335 रुपये का दान स्वरूप चढ़ावा आया है इसके अलावा 42 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किये। उन्होने बताया कि श्रद्धालुओं ने 4 सोने के नग तथा 37 चादी के नग भी माता को चढ़ाए। इसके साथ ही कनाडा के 120 डोलर भी श्रद्धालुओं ने माता को भेंट किये।
सीइओ एसपी अरोड़ा ने बताया कि काली माता मंदिर परिसर में भी भी श्रद्धालुओं ने भारी मात्रा में शामिल होकर काली माता के दर्शन किए और वहां पर 4 लाख 25 हजार 440 रुपए का चढ़ावा भेंट किया। इस मंदिर में नवरात्र के प्रथम दिन लगभग 17 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और मंनते मागी। इस प्रकार आज पहले दिन के नवरात्र में लगभग 59 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन करके मंनते मागी।