शहर में बस क्यू शेल्टर खस्ताहाल, कांग्रेसी नेताओं ने प्रशासन और नगर निगम को बताया जिम्मेदार
शहर में बने बस क्यू शेल्टर जर्जर हालत में है। जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन बस क्यू शेल्टर की हालत खस्ता होने पर काग्रेसी नेताओं ने इसके लिए प्रशासन और भाजपा को जिम्मेदार बताया है।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : शहर में बने बस क्यू शेल्टर जर्जर हालत में है। जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन बस क्यू शेल्टर की हालत खस्ता होने पर काग्रेसी नेताओं ने इसके लिए प्रशासन और भाजपा को जिम्मेदार बताया है। नेताओं ने कहा कि आज शहर में बहुत से बस क्यू शेल्टर्स के हालात जर्जर हो चुकी है। कुछ जगह बने शेल्टर्स दयनीय हालत में हैं। कहीं दोबारा बनाने के लिए तोड़े गए शेल्टर पर आज तक एक ईंट भी नही लगी और जो पुराने हैं वो उनकी ऐसी हालत हो चुकी है कि वह कभी भी गिर सकते हैं। जिससे जान माल का नुकसान हो सकता है। सवाल करते हुए काग्रेस नेताओं रामपाल शर्मा, सुभाष चावला, दर्शन जिंदल, पवन शर्मा, सुरिंदर सिंह, जतिंदर भाटिया, हरफूल कल्याण, संदीप भारद्वाज, हरमोहिंदर लकी, विनोद शर्मा, हाफिज अनवारुल हक़, सादिक मोहम्मद, जगजीत सिंह कंग, जगीर सिंह, एनएस धालीवाल, दीपा दूबे, मीनाक्षी चौधरी, अनिता शर्मा, प्रेमलता, ममता, रानो, ज्योति हंस, गुरप्रीत गाबि, अजय जोशी, यादविंदर मेहता, हरमेल केसरी, अजय शर्मा ने एक सयुंक्त बयान में कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर पुराने टॉयलेट को नया बनाया जा सकता है तो इन खस्ताहाल बस क्यू शेल्टर को क्यों नही। नए बस क्यू शेल्टर्स पर विज्ञापन से प्रशासन व नगर निगम को आमदनी हो सकती है। चंडीगढ़वासियों पर टैक्सों के बोझ डालने के बजाय इनसे मिलने वाली एड से राजस्व इकट्ठा किया जा सकता है। टूटे व जर्जर बस क्यू शेल्टर्स के कारण लोगों को धूप, बारिश से बचने के दौरान इनके गिरने का ज्यादा डर सताता है। काग्रेस नेताओं ने प्रशासन व निगम से जल्द ही बस क्यू शेल्टर बनाने की माग की।