Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में बस सर्विस शुरू, अब ISBT पर घंटों के हिसाब से लगेगा पार्किंग शुल्क

चंडीगढ़ में अब पंजाब हरियाणा राजस्थान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे प्रदेशों की बसों की आवाजाही शुरू हो गई है। इसको देखते हुए अब चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग ने आईएसबीटी पर पार्किंग फिर से शुरू कर दी है। आईएसबीटी-43 पर साइकिल स्कूटर और कार पार्किंग शुरू हो चुकी हैं।

By Vinay KumarEdited By: Published: Tue, 06 Jul 2021 02:06 PM (IST)Updated: Tue, 06 Jul 2021 02:06 PM (IST)
चंडीगढ़ में बस सर्विस शुरू, अब ISBT पर घंटों के हिसाब से लगेगा पार्किंग शुल्क
चंडीगढ़ में अब आइएसबीटी पर घंटों के हिसाब से लगेगा पार्किंग शुल्क।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। कोरोना महामारी में दूसरी लहर का प्रकोप जैसे ही कम हुआ अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट सामान्य होने लगा है। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) ही नहीं अब दूसरे राज्यों की बसें भी चलने लगी हैं। चंडीगढ़ अब पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे प्रदेशों की बसों की आवाजाही शुरू हो गई है। इससे इंटर स्टेट बस टर्मिनस पर गतिविधि बढ़ गई है। इसको देखते हुए अब चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग ने आइएसबीटी पर पार्किंग फिर से शुरू कर दी है। आइएसबीटी-43 पर साइकिल, स्कूटर और कार पार्किंग शुरू हो चुकी हैं। इसको आवंटित करने के लिए सीटीयू ने ई-टेंडर जारी कर दिया है। 4.5 लाख रिजर्व प्राइज पार्किंग का तय किया गया है। इसके लिए अर्नेस्ट मनी डिपोजिट 2.91 लाख रुपये होगा। 16 जुलाई तक इसके लिए बिड सब्मिट कर सकते हैं। इसी दिन तीन बजे बिड ओपन होगी। चंडीगढ़ में दो आइएसबीटी हैं। एक सेक्टर-17 में तो दूसरा सेक्टर-43 में है। सेक्टर-17 आइएसबीटी मुख्यत हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान जैसे रूट की बसों के लिए है।

loksabha election banner

वहीं आइएसबीटी-43 पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसे राज्यों की बसों के लिए है। अभी तक कोरोना की वजह से कई राज्यों से बस सर्विस बंद थी। लेकिन अब हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित कई राज्यों बसों की सर्विस बहाल कर चुके हैं। चंडीगढ़ से इन सभी राज्यों को बसों की निर्बाध सर्विस है। इसी को देखते हुए अब भीड़ बढ़ने पर पार्किंग को आवंटित किया जा रहा है। इन पार्किंग में शुल्क भी घंटों के हिसाब से तय किया गया है। यह पार्किंग शुल्क कारों के लिए सबसे अधिक रहेगा।

यह रहेंगे पार्किंग के रेट

चार पहिया        समय            चार्ज

            दो घंटे तक        10

            दो से छह घंटे        15

            छह से 24 घंटे        20

            24 घंटे से अधिक        20 प्रति दिन

दो पहिया            दो घंटे तक        पांच

            दो से 24 घंटे        10

            24 घंटे से अधिक        10 रुपये प्रति दिन

हेलमेट            24 घंटे तक        पांच रुपये


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.